main page

फिल्म 'बधाई दो' के लिए राजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस के साथ शेयर की शर्टलेस तस्वीर

Updated 13 March, 2021 11:46:32 AM

एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ''रूही'' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा एक्टर फिल्म ''बधाई दो'' में भी नजर आने वाले हैं। जिसमें राजकुमार राव पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। एक्टर अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। इसी बीत एक्टर ने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और अपना एक्सपीरियंस बताया है।

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रूही' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा एक्टर फिल्म 'बधाई दो' में भी नजर आने वाले हैं। जिसमें राजकुमार राव पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। एक्टर अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। इसी बीत एक्टर ने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और अपना एक्सपीरियंस बताया है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में राजकुमार राव शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनकी बॉडी के कट्स और मसल्स साफ-साफ नजर आ रहे हैं। फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के बाद एक्टर काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- 'बधाई दो में शार्दुल ठाकुर। एक शाकाहारी होने के नाते और किसी भी कैमिकल का इस्तेमाल करे बिना इस तरह का ट्रांसफॉर्मेशन कर पाना बिल्कुल आसान नहीं था। लेकिन जब आप किसी चीज से प्यार करते हैं तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। बधाई दो वो फिल्म है जो मेरे दिल के बहुत करीब है।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka
फिल्म की बात करें तो राजकुमार राव के साथ 'बधाई दो' में भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। रामकुमार राव पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं और भूमि पेडनेकर पीटी टीचर का रोल प्ले कर रही हैं। हर्षवर्धन कुलकर्णी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

Rajkummar Raotransformationfilm Badhaai DoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...