main page

राजश्री रानी ने दिखाई बेटे की झलक: हमें तेरे मिलने से मुकम्मल जहां मिल गया...पति संग 12 दिन के लाडले को बाहों में लिए मुस्कुराती दिखी एक्ट्रेस

Updated 14 February, 2024 04:47:22 PM

प्यार के इस महीने में 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। राजश्री रानी ने 1 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद राजश्री ने पति गौरव मुकेश जैन संग पहले बच्चे का स्वागत किया।

मुंबई:  प्यार के इस महीने में 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। राजश्री रानी ने 1 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद राजश्री ने पति गौरव मुकेश जैन संग पहले बच्चे का स्वागत किया।

Bollywood Tadka

बच्चे के जन्म के बाद से ही फैंस कपल के लाडले की झलक देखने के लिए बेकरार थे। वहीं अब कपल ने लगभग 13 दिन बाद अपनी लाडली की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। कपल ने 14 फरवरी वेलेनटाइन डे के दिन अपने लाडले के दीदार फैंस संग करवाए।

Bollywood Tadka

सामने आई तस्वीर में कपल अपने लाडले को बाहों में लिए नजर आए। दोनों प्यारी भरी नजरों से अपने ला़ड़ले को निहार रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कपल ने लिखा-ज़मीं मिली है हमें आसमां मिला है हमें तेरे मिलने से मुकम्मल जहां मिला है हमें...सभी को वैलेंटाइन्स दिवस और बसंत पंचमी की शुभकामनाएं। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka

 राजश्री और गौरव की मुलाकात स्टार प्लस के सीरियल  'सुहानी सी एक लाड़की' में नजर आए थे। इस सीरियल में  वैसे तो गौरव ने राजश्री के देवर का किरदार निभाया था लेकिन शो में राजश्री ने अपने देवर को भाई बना लिया था। सेट पर ही दोनों प्यार में पड़ गए और राजश्री ने 20 नवंबर 2020 को गौरव संग शादी रचाई थी। 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Rajshri RaniGaurav Mukesh Jainbaby boyfirst pictureTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...