main page

फिल्मों से तगड़ी कमाई कर Ranbir Kapoor घर लाए 4 करोड़ रुपये की शानदार range Rover

Updated 17 August, 2023 09:27:05 AM

रणबीर के पास लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट्स, ऑडी ए8एल, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज बेंज एएमजी जी-63 गाड़ियां भी हैं।

मुंबई। रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर को उनकी पत्नी आलिया भट्ट को उनकी लिपस्टिक पर 'वाइप इट ऑफ' कमेंट के लिए ट्रोल किया गया था। अब एक्टर ने 4 करोड़ की एक नई रेंज रोवर खरीदी है जिसे लेकर रणबीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

रणबीर ने खरीदी शानदार रेंज रोवर

रणबीर कपूर को नई नई गाड़ियों का बहुत शौंक हैं। 16 अगस्त को,  रणबीर ब्लैक कलर की चमचमाती नई शानदार रेंज रोवर घर लाए। एक्टर की नई गाड़ी पर फूल माला भी नजर आई जिससे यह पता लगता है कि एक्टर ने कार की पूजा भी करवाई है। न्यू पापा ने नई गाड़ी के साथ मीडिया को पोज दिए।

रणबीर के पास लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट्स, ऑडी ए8एल, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज बेंज एएमजी जी-63 गाड़ियां भी हैं।

रणबीर कपूर क्यों हैं चर्चा में?

एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया था कि रणबीर कपूर उनसे अपनी लिपस्टिक 'पोंछने' के लिए कहते थे क्योंकि उन्हें एक्ट्रेस का नेचुरल लिप शेड पसंद है। इससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और यूजर्स रणबीर को बेरहमी से ट्रोल कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो रणबीर कपूर आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। एक्टर जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Ranbir Kapoorluxurious range Rovercrorefilm

loading...