main page

'करम से डकैत, धर्म से आजाद' लीक हुआ रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर, बेहद खौफनाक अवतार में दिखे एक्टर

Updated 18 June, 2022 02:14:07 PM

एक्टर रणबीर कपूर ''ब्रह्मास्त्र'', लव रंजन की अनटाइटल के अलावा ''शमशेरा'' में भी नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ''शमशेरा'' का टीजर लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें रणबीर खौफनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। रणबीर का ये पोस्टर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र', लव रंजन की अनटाइटल के अलावा 'शमशेरा' में भी नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले 'शमशेरा' का टीजर लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें रणबीर खौफनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। रणबीर का ये पोस्टर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Bollywood Tadka
पोस्टर में रणबीर बड़े बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने फटे हुए और मटमैले कपड़े पहने हुए हैं। रणबीर अपने सामने एक बड़ी-सी कुल्हाड़ी लिए गुस्से में किसी देख को रहे हैं। रणबीर बेहद खतरनाक लग रहे हैं। इस पोस्टर में फिल्म की टैगलाइन 'करम से डकैत, धर्म से आजाद' फैंस इस पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें 'शमशेरा' में रणबीर के अलावा संजय दत्त, वाणी कपूर, आशुतोष राणा, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला, त्रिधा चौधरी और आहाना कुमरा भी अहम भूमिका में हैं। करण मल्होत्रा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस किया है। फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

ranbir kapoorfilm shamsheraposter leakBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...