main page

रणवीर सिंह की दादी से मिलने पहुंचीं दीपिका, क्या है माजरा?

Updated 10 January, 2018 07:25:07 PM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मालदीव से भारत न्यू ईयर मना कर लौट आए हैं। खबरें आई थी कि रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को  डायमंड सेट और सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी दी थी। अब दोनों को लेकर खबर सामने आ रही है कि दीपिका हाल ही में रणवीर की दादी से मिलने पहुंची। दरअसल रणवीर की दादी क

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मालदीव से भारत न्यू ईयर मना कर लौट आए हैं। खबरें आई थी कि रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को  डायमंड सेट और सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी दी थी।

Bollywood Tadka

अब दोनों को लेकर खबर सामने आ रही है कि दीपिका हाल ही में रणवीर की दादी से मिलने पहुंची। दरअसल रणवीर की दादी की तबियत कुछ ठीक नहीं है और उनका हालचाल लेने के लिए ही दीपिका ने रणवीर के घर रुख किया। दोनों जिस तरह से मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का साथ देते हैं वह वाकई में फैंस का दिल छू लेती है। हर किसी को बेसब्री से इंतजार है कि कब ये जोड़ा अपने रिश्ते पर मुहर लगाएगा। 

Bollywood Tadka

हाल ही में रणवीर से जब एक इवेंट में पूछा गया कि फिल्म पद्मावत की शूटिंग के दौरान कभी दीपिका से उनको किसी भी तरह की सहायता मिली तो पहले रणवीर इस सवाल पर खूब हंसे फिर कहा कि फिल्म में मेरा उनके साथ कोई भी सीन नहीं है। लेकिन अच्छा लगता है जब आपके पास कोई ऐसा शख्स होता है जिससे आप अपनी सारी दिक्कतों को साझा कर सकें। अच्छा लगता है जब कोई आपकी दिक्कत को बखूबी समझता भी है। वाकई में काफी अच्छा लगता है।

Bollywood Tadka

इससे पहले दीपिका भी रणवीर के बारे में मीडिया के सामने खुलकर कह चुकी हैं कि जब हम एक साथ होते हैं तो हमें किसी भी चीज की या किसी और की जरुरत नहीं होती है। हम एक दूसरे के साथ काफी सहज है। कभी कभी हमारे बीच गंभीर मुद्दों पर खूब बातें होती है तो कभी हम चुप ही रहते हैं। कभी कभी हमारे बीच बचपना भी होता है। खैर दोनों भले ही खुलकर अपने रिश्ते को ना कबूले लेकिन दोनों के बीच की केमेस्ट्री से हर बात अपने आप ही बयां हो जाती है।

:

Ranveer SinghgrandmotherDeepika Padukone

loading...