main page

रणवीर शौरी के पिता केडी का 92 की उम्र में निधन, इमोशनल पोस्ट शेयर कर एक्टर बोले- मेरे पापा अपने बच्चों और पोते-पोतियों...

Updated 17 September, 2022 03:54:27 PM

एक्टर रणवीर शौरी पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता और फिल्म निर्माता केडी शौरी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी रणवीर ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री से स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर शौरी पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता और फिल्म निर्माता केडी शौरी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी रणवीर ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री से स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

रणवीर शौरी ने ट्विटर पर अपने पिता केडी शौरी की कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मेरे प्यारे पिता, कृष्ण देव शौरी, कल रात 92 साल की उम्र में अपने बच्चों और पोते-पोतियों से घिरे हुए थे लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं हैं। वो अपने पीछे कई बेहतरीन यादें और फैंस छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का बड़ा स्त्रोत खो दिया है।’

 

रणवीर शौरी के इस पोस्ट पर फैंस और स्टार्स कमेंर कर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

 

 

बता दें कि, रणवीर के पिता कृष्ण देव शौरी यानी केडी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता थे, जिन्होंने 1970 और 80 के दशक में जिंदा दिल, बे-रेहम और खराब और बदनाम जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। इसके अलावा, उन्होंने 1988 की फिल्म ‘महा-युद्ध’ का निर्देशन भी किया था।

Content Writer: suman prajapati

Ranvir ShoreyfatherKD ShoreydiedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...