बाॅलीवुड के फेमस डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने बीती रात अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर ,सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, माधुरी दीक्षित, गौरी खान, सुहाना खान,जान्हवी कपूर समेत कई बाॅलीवुड स्टार्स शामिल हुए हालांकि इस पार्टी के दौरान जान्हवी, सारा, सुहाना ने नहीं ब्लकि रवीना टंडन की लाडली राशा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
06 Nov, 2023 03:24 PMमुंबई : बाॅलीवुड के फेमस डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने बीती रात अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर ,सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, माधुरी दीक्षित, गौरी खान, सुहाना खान,जान्हवी कपूर समेत कई बाॅलीवुड स्टार्स शामिल हुए हालांकि इस पार्टी के दौरान जान्हवी, सारा, सुहाना ने नहीं ब्लकि रवीना टंडन की लाडली राशा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
राशा इस लुक में न सिर्फ बाॅलीवुड हसीनाओं को बल्कि अपनी मां रवीना टंडन को भी टक्कर देती नजर आ रही हैं। राशा मां रवीना संग पार्टी में पहुंची थी। रवीना ने इस दौरान गोल्डन कलर की सिमरी साड़ी पहनी थी, जिसमें वो कमाल की लग रही थीं।
कहना गलत नहीं होगा कि आज भी रवीना पहले के जैसे ही खूबसूरत दिखती हैं। वहीं राशा भी कम नहीं लग रही थी। शा ने इस पार्टी के दौरान ब्लू और व्हाइट रंग का लंहगा कैरी किया था। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले इस लहंगे में राशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इसके साथ राशा ने मांग टीका भी कैरी किया हुआ था जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। इसके साथ ही राशा ने मिनिमल मेकअप लुक और प्यारी मुस्कान से इस पार्टी में सभी का दिल जीत लिया। राशा के इस लुक की हर तरफ खूब चर्चा हो रही हैं। फैंस उनकी खूबसूरत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
राशा ठडानी अभी महज़ 18 साल की ही हैं, लेकिन वो अपनी खूबसूरती से बड़ी- बड़ी फिल्म एक्ट्रेसेज़ को टक्कर देती नज़र आती हैं। इस उम्र में ही राशा की तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। राशा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।