main page

नहीं हुईं थी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर की हत्या...प्रियंका ने दिखाईं बेटी के चेहरे की झलक..पढ़े मनोरंजन जगत से टाॅप 10 खबरें

Updated 24 November, 2022 07:29:25 AM

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड सोहेल खतुरिया के साथ राजस्थान के जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 22 नवंबर को माता की चौंकी के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं। बाॅलीवुड और हाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में मालती मैरी के चेहरे की झ

मुंबई: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड सोहेल खतुरिया के साथ राजस्थान के जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 22 नवंबर को माता की चौंकी के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं। बाॅलीवुड और हाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में मालती मैरी के चेहरे की झलक शेयर की। इस तस्वीर ने सामने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। इसके अलावा CBI ने दिशा सालियान के निधन के 2 साल बाद एक राज से पर्दा उठाया। उन्होंने खुलासा किया कि दिशा की मौत एक हादसा थी। दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की बहन फरीदा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर हैं कि दिलीप कुमार की बहन फरीदा फरीदा बीते 7 दिनों से हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर ...

.

मौत के 2 साल बाद खुला राज: नहीं हुईं थी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर की हत्या

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान का निधन दो साल पहले हुआ था। दिशा सालियान ने मुंबई के मलाड की एक ऊंची बिल्डिंग से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। लेकिन ना तो उनका परिवार और न ही वो दिशा को करीब से जानने वाले लोग ये मानने को तैयार थे कि उसने सुसाइड किया था। हर किसी के मन में सवाल था कि आखिर दिशा सालियान के साथ क्या हुआ था? क्या दिशा सालियान ने आत्महत्या की? या उनकी मौत के पीछे कोई साजिश रची गई थी? वहीं अब लगभग 2 साल बाद दिशा सालियान की मौत कैसे हुई इसका खुलासा हो गया है। CBI ने अपनी जांच में दिशा की मौत को एक दुर्घटना बताया है। 

 

माता की चौंकी के साथ शुरू हुईं हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड सोहेल खतुरिया के साथ राजस्थान के जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 22 नवंबर को शादी की रस्में शुरू हो गईं हैं। शादी की रस्मों माता के आशीर्वाद से शुरू हुईंं। बीती रातमुंबई में हंसिका मोटवानी ने माता की चौकी रखी है जिसमें शामिल के लिए जाने के दौरान उन्हें स्पॉट किया गया। Bride To Be रेड साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने  सिंपल लेकिन एलिगेंट चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और मांग टिक्का के साथ कंप्लीट किया। 

 

Priceless Picture: प्रियंका ने दिखाई बेटी के चेहरे की झलक

बाॅलीवुड और हाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह 83 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई। कपल ने इसी साल प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। तब से प्रियंका और निक पहली बार माता-पिता के रूप में हर पल का आनंद ले रहे हैं। वैसे तो पीसी अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ  अब आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को नन्ही परी का चेहरा दिखाया है। लेटेस्ट अपडेट में प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार सुबह अपनी बेटी मालती मैरी की एक तस्वीर शेयर की। 
 


'आप होते कौन हो मेरी बेटी को गाली देने वाले' सुम्बुल के पिता पर बरसीं टीना दत्ता की मां

 विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 16 इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शो में सुम्बुल तौकीर, शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच चल रहा लव एंगल सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।  हाल ही में वीकेंड के वार में सलमान खान ने सुम्बुल को शालीन की ओर ऑब्सेसिव बताया था। टूटी सुम्बुल को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए एक बार फिर बिग बॉस मेकर्स ने एक्ट्रेस के पिता की एंट्री करवाई हालांकि इस बारऑडियो कॉल पर बेटी से उनकी बातचीत हुई। इस बातचीत में सुम्बुल से उन्होंने टीना दत्ता के खिलाफ जो कुछ कहा है उसपर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं जिसको सुन केवल बिग बॉस ने ही गुस्सा नहीं जताया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचा। इतना ही नहीं टीना की मां ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने वीडियो शेयर कर सुंबुल के पिता से पूछा वो कौन होते हैं उनकी बेटी को  गालियां देने वाले।

 


'बीच में छोड़ी फिल्म,नहीं लौटाए पैसे' डायरेक्टर सुनील दर्शन ने सनी देओल लगाए गंभीर आरोप

किसी जमाने में डायरेक्टर सुनील दर्शन और एक्टर सनी देओल की जोड़ी बाॅलीवुड में काफी हिट थी। दोनों ने एक साथ 'इंतकाम', 'लुटेरे' और 'अजय' जैसी फिल्में कीं लेकिन बाद में दोनों में काफी मतभेद होने लगे। बढ़ते मतभेदों के चलते दोनों ने फिर कभी साथ में काम नहीं किया।डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सुनील दर्शन और सनी देओल के बीच 1996 में आई फिल्म 'अजय' के सेट मतभेद शुरू हुआ। इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच खटास आ गई, जिसकी वजह से उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया। हर कोई हैरान था कि सनी देओल और सुनील दर्शन के बीच हुआ क्या?वहीं अब सुनील दर्शन ने न सिर्फ सनी देओल से झगड़े की वजह का खुलासा किया है बल्कि गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

 

'मैं चारू के सम्पर्क में हूं, उसे प्यार भरा मैसेज भेज रहा हूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा की मैरिड लाइफ हमेशा ही खबरों में बनी रही हैं। रिश्तों की जो इन्होंने नुमाइश लगाई है उसके बाद से तो इनकी थू-थू ही हो रही है। कुछ वक्त पहले राजीव और चारू ने एक दूसरे के साथ सब कुछ ठीक होने और रिश्ते की नई शुरूआत को लेकर जानकारी दी थी लेकिन अक्टूबर महीने में खबर आई की ये दोनों कपल फिर से अलग हो गए हैं। बेटी जियाना के साथ चारू असोपा ने अपनी एक नई जर्नी शुरू भी कर दी है। वहीं राजीव पत्नी संग अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।न्होंने अपने नए व्लॉग में एक्ट्रेस का जिक्र किया है और उनके फैन्स से कहा है कि वह सभी चारू को सहानुभूति दें।   

 


7 दिन से हाॅस्पिटल में भर्ती हैं दिवंगत दिलीप कुमार की बहन फरीदा

दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की बहन फरीदा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर हैं कि दिलीप कुमार की बहन फरीदा फरीदा की तबीयत खराब है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह इस वक्त हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। दिलीप कुमार और फरीदा के भतीजे उनकी देखभाल कर रहे हैं।  दिलीप कुमार और फरीदा के भतीजे का नाम साकिब है। साकिब  महबूब खान के पोते हैं। साकित काफी दिनों से फरीदा की बहुत देखभाल कर रहे हैं। हालांकि परिवार ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। वह फरीदा के बारे में कोई जानकारी पब्लिक नहीं कर रहे हैं लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से फरीदा की तबीयत काफी खराब थी। वह बीते सात दिन से कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में भर्ती हैं।

 


समंदर किनारे अनुष्का-विराट ने किराए पर लिया फ्लैट, हर महीने देंगे 2.76 लाख रेंट 

बी-टाउन कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ समय से पहले ही मशहूर सिंगर किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लीज पर लिया था।वहीं अब एक बार फिर ये कपल चर्चा में हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो  अनुष्का-विराट ने मुंबई के जुहू में एक फ्लैट किराए पर लिया है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश पूरी तरह से उड़ जाएंगे। Zapkey.com की रिपोट के मुताबिक ये फ्लैट हाई टाइड बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर है। इस फ्लैट के लिए ये कपल 1 महीने का 2.76 लाख रुपए किराया दे रहा है। वहीं कपल ने साढ़े सात लाख रुपए डिपोजिट करवाए हैं। 


BB 16:'तूने मेरे बाप का नाम लिया,औकात देख अपनी' अर्चना गौतम को मारने दौड़े साजिद खान! 

रियालिटी शो बिग बाॅस 16 में 23 नवंबर को एक टास्क होगा। इस टास्क के दौरान एक बार फिर अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच बहुत बड़ा झगड़ा होगा। दोनों 'बाप' पर कॉमेंट करने को लेकर आपस में भिडेंगे। इनकी लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि अर्चना को साजिद मारने भी दौड़ते हैं। वहीं अर्चना भी साजिद से बिना डरे पंगा लेती हैं।इसका प्रोमो मेकर्स ने हाल ही में शेयर किया।

 

'बिग सिस्टर' वाली टी-शर्ट पहन छोटी बहन से मिलने हाॅस्पिटल पहुंची लियाना

कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की खुशी सातवें आसमान पर है। हों भी क्यों ना आखिरकार कपल एक बार फिर प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स जो बना है। देबीना ने 6 नवंबर 2022 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। भेल ही कपल की ये बेटी समय से पहले आ गई लेकिन उसने उनकी खुशियों में चार-चांद लगा दिए हैं। कपल के साथ-साथ उनकी बड़ी बेटी लियाना चौधरी हैं अपनी छोटी बहन के आने पर सबसे ज्यादा खुश हैं। हाल ही में देबीना ने लियाना की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उस दौरान की हैं जब वह बेबी सिस्टर को मिलने हाॅस्पिटल पहुंची थी। बेशकीमती तस्वीरों में लियाना को व्हाइट कलर रंग की टी-शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स में बेहद क्यूट लग रही हैं। लियाना की इस टी-शक्ट पर  'बिग सिस्टर' लिखा हुआ है।

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Hansika MotwaniPriyanka ChopraMaltie Marie Chopra JonasDilip KumarSisterDisha SalianSajid KhanArchana GautamDebina BonnerjeeLianna Choudhary10 big newsBollywood NewsLatest TelevisionHollywood News News

loading...