main page

रणबीर कपूर ने खरीदी 4 करोड़ की लग्जरी कार, जरीन खान को हुआ डेंगू...पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 18 August, 2023 05:52:07 AM

रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने एक नई रेंज रोवर कार खरीदी है, जिसकी कीमत 4 करोड़ है। वहीं, एक्ट्रेस जरीन खान डेंगू की चपेट में आ गई हैं, जिसके बाद वह हॉस्पिटल में ए़डमिट हैं। डेंगू के कारण एक्ट्रेस तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी उ

बॉलीवुड तड़का टीम. रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने एक नई रेंज रोवर कार खरीदी है, जिसकी कीमत 4 करोड़ है। वहीं, एक्ट्रेस जरीन खान डेंगू की चपेट में आ गई हैं, जिसके बाद वह हॉस्पिटल में ए़डमिट हैं। डेंगू के कारण एक्ट्रेस तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती हुई जरीन खान

एक्ट्रेस जरीन खान डेंगू की चपेट में आ गई हैं, जिसके बाद वह हॉस्पिटल में ए़डमिट हैं। डेंगू के कारण एक्ट्रेस तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। इस अपडेट के बाद फैंस एक्ट्रेस के लिए काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


Ranbir Kapoor घर लाए 4 करोड़ रुपये की शानदार range Rover

रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर को उनकी पत्नी आलिया भट्ट को उनकी लिपस्टिक पर 'वाइप इट ऑफ' कमेंट के लिए ट्रोल किया गया था। अब एक्टर ने 4 करोड़ की एक नई रेंज रोवर खरीदी है जिसे लेकर रणबीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

 

पति की बर्थ एनिवर्सरी पर मंदिरा बेदी ने बच्चों के साथ किया हवन


ऐसा कोई दिन नहीं होता जब एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपने दिवंगत पति राज कौशल को याद नहीं करतीं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि वह हर पल अपने पति को याद करती रहती हैं। अब हाल ही में दिवंगत राज की बर्थ एनिवर्सरी पर मंदिरा ने अपने बच्चों- वीर और तारा के साथ घर पर हवन किया और इस मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

 

'राधाकृष्ण' फेम कानन मल्होत्रा का पत्नी आकांक्षा ढींगरा से हुआ तलाक 

'राधाकृष्ण' फेम एक्टर कानन मल्होत्रा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कानन ने साल 2014 में दिल्ली की रहने वाली आकांक्षा ढींगरा से अरेंज मैरिज की थी, लेकिन शादी के पांच साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। मई 2023 में दोनों कानन और आकांक्षा ने आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया। इस बात की पुष्टि हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में की है।

 

तिरंगा जूते पहन बुरी तरह ट्रोल हुए मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों इन दिनों अपनी अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री, 'एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' के प्रमोशन के लिए भारत में हैं। इस बीच उन्हें तिरंगा जूते पहना देखा गया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और यूजर्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने रेस्टोरेंट 'सोना' से बनाई दूरी, 2 साल बाद तोड़ी पार्टनरशिप

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने दो साल पहले पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू किया था। एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला था, जिसका नाम उन्होंने सोना रखा था। वहीं, अब रिपोर्ट्स हैं कि प्रियंका ने इस रेस्टोरेंट से दूरी बना ली है। उन्होंने अपनी पार्टनरशिप तोड़ दी है।
 

नंगे पांव सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन 


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है, क्योंकि वह जल्द ही रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के साथ वापसी कर रहे हैं। फैंस उनके शो के नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटड हैं। इन सबके बीच हाल ही में बिग बी को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह नंगे पैर चलकर दर्शन करने पहुंचे। एक्टर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

बीवी और बच्चों के साथ सैफ अली खान ने सेलिब्रेट किया अपना 53वां बर्थडे  

फिल्म आदिपुरुष से खूब चर्चा में आए सैफ अली खान 16 अगस्त को पूरे 53 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिली। वहीं यह बर्थडे एक्टर ने अपने बीवी और बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सारा अली खान और करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...