main page

Bollywood Top 10: यामी गौतम-आदित्य धर के घर गूंजी बेटे की किलकारी, मां के निधन से टूटकर बिखरीं मोनाली ठाकुर

Updated 20 May, 2024 05:19:44 PM

बॉलीवुड कपल यामी गौतम और आदित्य धर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। दोनों ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने नन्हे मुन्ने के नाम का भी खुलासा किया है। तो वहीं, सिंगर मोनाली ठाकुर के सिर से मां का साया उठ गया है। 17 मई को मोनाली ठाकुर की मां का निधन हो गया, जिसकी जानकारी देते हुए सिंगर ने अपना दर्द बयां किया है।

बॉलीवुड कपल यामी गौतम और आदित्य धर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। दोनों ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने नन्हे मुन्ने के नाम का भी खुलासा किया है। तो वहीं, सिंगर मोनाली ठाकुर के सिर से मां का साया उठ गया है। 17 मई को मोनाली ठाकुर की मां का निधन हो गया, जिसकी जानकारी देते हुए सिंगर ने अपना दर्द बयां किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
 

 

73 के नसीरुद्दीन शाह ने पत्नी के साथ ली कान्स में यूं ली एंट्री 


फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में बॉलीवुड स्टार्स और फिल्मों का जलवा बरकरार है। हाल ही में इस फेस्टिवल में रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह और प्रतीक बब्बर स्टारर फिल्म 'मंथन' को दिखाया गया, जहां फिल्म मेकर्स और स्टारकास्ट को इसके लिए इनवाइट किया गया था। ऐसे में फिल्म स्टार नसीरुद्दीन शाह ने पत्नी रत्ना के साथ अनोखे अंदाज में कान्स में एंट्री ली, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

‘गुम हैं किसी के प्यार में’ फेम आयशा सिंह का बिगड़ा चेहरा



फेमस टीवी शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ डॉ. सई जोशी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह को लेकर एक बड़ी  खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस का चेहरा एकदम बिगड़ गया है। उन्हें पहचानने में मुश्किल हो रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आयशा ने अपनी बिगड़ी हालत पर दर्द बयां किया है।

 

दिवंगत मां स्मिता पाटिल से नहीं मिल पाने पर छलका प्रतीक बब्बर का दर्द


14 मई से फ्रांस के कांस शहर में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 मई तक जारी रहेगा। हाल ही में इस फेस्टिवल में श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन को दिखाया गया, जिसमें स्मिता पाटिल ने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, अब स्मिता इस दुनिया में नहीं है, लेकिन कान्स में मिले इस सम्मान के बाद उनके बेटे और एक्टर प्रतीक बब्बर इमोशनल हो गए और अपनी दिवंगत मां को याद करते नजर आए।

Good News: यामी गौतम-आदित्य धर के घर गूंजी बेटे की किलकारी

बॉलीवुड कपल यामी गौतम और आदित्य धर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। दोनों ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने नन्हे मुन्ने के नाम का भी खुलासा किया है। इस गुड न्यूज के बाद कपल को फैंस और करीबियों की खूब बधाइयां मिल रही हैं।

चुनाव जीतीं तो बॉलीवुड छोड़ देंगी कंगना, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री झूठ और फेक है
 

एक्टिंग से राजनीति की दुनिया में एंट्री कर चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार में बिजी हैं। वह बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी चुनावी मैदान में खड़ी हैं और आए दिन अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच, हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतती हैं तो बॉलीवुड छोड़ देंगी। इस बयान के बाद बॉलीवुड क्वीन खूब चर्चा में बनी हुई हैं।


बेबी बंप छिपाते पति संग वोट डालने पहुंचीं दीपिका पादुकोण
 
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान आज मुंबई में हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारे सुबह से ही मतदान केंद्र जाकर अपना वोट दे रहे हैं और लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर सिंह संग वोट देने पोलिंग बूथ पहुंची। इस दौरान लाख छिपाने के बावजूद भी एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख गया। अब कैमरे में कैद हुईं दीपिका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 
 

Lok Sabha Election 2024:  नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार का पहला वोट

लोकसभा इलेक्शन 2024 का पांचवा फेज चल रहा है जिसके चलते मुंबई में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चचित करने और अपने देश के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मुंबई में स्टार्स ने वोट डाले। भारत की नागरिकता लेने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पहली बार सोमवार (20 मई, 2024) को वोट किया।

'जो मुझे पंख देती रही वो उड़ गई' मां के निधन से टूटकर बिखरीं मोनाली ठाकुर

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर आ रही है। जहां बीते दिनों प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां ने दुनिया को अलविदा कहा। वहीं अब सिंगर मोनाली ठाकुर के सिर से मां का साया उठ गया है। 17 मई को मोनाली ठाकुर की मा्ं ने अंतिम सांस ली।  

 

 स्लीवलेस ड्रेस...चेहरे पर नूर..बेटे अकाय के जन्म के बाद बदला अनुष्का का लुक! 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने प्यार विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 में  खुशी-खुशी शादी कर ली है। शादी के बाद  11 जनवरी, 2021 को अनुष्का के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी जिसका नाम वामिका कोहली रखा। वहीं 15 फरवरी 2024 को अनुष्का दूसरी बार बेबी बाॅय की मां बनीं जिसका नाम अकाय कोहली है। तब से प्यारे कपल अनुष्का और विराट ने अपने बच्चों का चेहरा दुनिया से छिपाए रखा है। हालांकि, वे बार-बार अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं और अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं। दूसरी बार मां बनने के बाद, अनुष्का भारत लौट आई हैं और अपने पति विराट के लिए आईपीएल मैचों के दौरान कई बार देखी गई हैं। अनुष्का की हालिया मैच के बाद कई फोटोज सामने आईं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

हूर की परी बन Cannes के रेड कार्पेट पर उतरीं उर्वशी

उर्वशी रौतेला इंडस्ट्री की वह एक्ट्रेस है जो अगर कहीं जाएं और वहां से सुर्खियों में ना बटोर ऐसा कैसे हो सकता है। हर साल की तरह इस बार भी वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला ने अपनी छाप छोड़ रही हैं। उर्वशी का पहला लुक कान की ओपनिंग सेरेमनी में सामने आया था। इस दौरान उन्होंने पिंक रंग का गाउन कैरी किया था। इसके बाद वो लाल रंग के खूबसूरत ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। अपने दो लुक्स से कान्य फिल्म फेस्टिवल में छा चुकीं उर्वशी जब तीसरे दिन रेड कार्पेट पर उतरीं तो हर जगह बस उनके ही चर्चे हो गए। 

 

Content Writer: suman prajapati

Bollywood Top 10Top 10 newstoday newsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...