main page

रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ दर्ज कराई FIR, डॉक्‍टर से फर्जी पर्ची बनवाने का है आरोप

Updated 07 September, 2020 04:48:15 PM

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में कई आरोपों का सामना कर रही रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहन प्रियंका सिंह और डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।बता दें रिया ने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल दस्तावेज के मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में कई आरोपों का सामना कर रही रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहन प्रियंका सिंह और डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।बता दें रिया ने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल दस्तावेज के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। 

Bollywood Tadka


रिया ने अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ तरुण कुमार को पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस गैरकानूनी पर्चे के बाद सुशांत की पांच दिनों में मौत हो गई । 

Bollywood Tadka
इतना ही नहीं रिया ने आगे कहा कि ये जरूरी है कि प्रियंका सिंह, डॉ. तरुण कुमार अन्य के कार्यों की जांच की जाए और साथ ही यह निर्धारित किया जाए कि वे इस तरह के फर्जी और गैरकानूनी पर्चे कैसे प्रदान कर सकते हैं। रिया ने मुंबई पुलिस दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि एक फर्जी मेडिकल पर्चे में सुशांत सिंह को दिल्ली के अस्पताल में आउट पेशेंट डिपार्टमेंट के मरीज के रूप में दिखायागया था, जबकि वह 8 जून को मुंबई में था।

Bollywood Tadkaबता दें कि सुशांत सिंह के निधन के बाद उनका परिवार रिया पर तरह-तरह का आरोप लगा चुका है। सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं पुलिस ईडी और सीबीआई के बाद एनसीबी की टीम रिया से लगातार जांच कर रही हैं। अब देखना ये होगा इन सब आरोपों के बीच सुशांत को कब न्याय मिल पाता है और उनके असली दोषी का सच कब सामने आता है। 

 

: suman prajapati

Rhea ChakrabortyFiled CaseSushant singhpriyankaDr. TrunTelevision Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...