main page

OMG: विराट ने अनुष्का को पहनाई इतने करोड़ की अंगूठी, एेसा है रिसेप्शन कार्ड

Updated 12 December, 2017 10:21:24 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। इन्होने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। हाल ही में दोनों ने अपनी मेंहदी से शादी तक की तस्वीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। इन्होने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्वीट कर दी।

Bollywood Tadka

हाल ही में दोनों ने अपनी मेंहदी से शादी तक की तस्वीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इससे पहले 7 दिसंबर की रात को अनुष्का और विराट के परिवार के सदस्य इटली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उस वक्त किसी ने भी इस शादी पर कमेंट्स करने से मना कर दिया था। इसी बीच हमारे हाथ एक दिलचस्प जानकारी लगी है। 

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो विराट और अनुष्का के एक करीबी ने हमें बताया है कि, विराट ने अनुष्का को जो अंगूठी पहनाई है वो कोई आम अंगूठी नहीं है। विराट ने अनुष्का के लिए एक खास डायमंड की अंगूठी बनवाई है। इसको ऑस्ट्रिया के एक डिजाइनर ने डिजाइन किया है। इस अंगूठी का डिजाइन बेहद ही खूबसूरत है। इस अंगूठी के लिए विराट ने लगभग 1 करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया है।

Bollywood Tadka

यह भी बताया है कि विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का के लिए यह अंगूठी फाइनल करने में लगभग 3 महीने का समय लगाया था। वो चाहते थे कि अनुष्का को उनके जितनी ही खूबसूरत अंगूठी देकर अपना बनाया जाए। वैसे शादी में विराट और अनुष्का दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जहां अनुष्का ने पीच कलर का लहंगा पहना हुआ था वहीं विराट ने भी सेम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

Bollywood Tadka

ये शादी उन्होंने काफी प्राइवेट तरीके से की है। दोनों की शादी की अनंत धाम आत्माधाम हरिद्वार के महाराज अनंत बाबा कराई है। इन्हें 7 दिसंबर की रात को मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अनुष्का की फैमिली के साथ देखा गया था। ये वही पंडित हैं जो पिछले साल अनुष्का-विराट की उत्तराखंड वाली मुलाकात या कहें रोका सेरेमनी में मौजूद थे। 

Bollywood Tadka
बताया जा रहा है कि अनुष्का और विराट की की रिसेप्शन पार्टी मुंबई में 26 दिसम्बर और दिल्ली में 21 दिसम्बर के दिन होनी है।  इसी कड़ी में आइए आपको दिखातें है दिल्ली में होने वाली रिसेप्शन पार्टी का निमन्त्रण कार्ड। ठीक इस तरह का कार्ड मुंबई के लिए भी बनाया गया है। वाकई में कार्ड देखकर हम इस बात का अंदाजा लगा सकतें है कि शादी कितनी शाही तरीके से हुई होगी। इस पार्टी में दिल्ली शहर के तमाम हस्तियाँ शामिल होंगी जिनमे नेतागण, बॉलीवुड, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन का समावेश होगा। आखिरकार अफवाह कन्फर्म हो ही गई। अनुष्का-विराट एक दुसरे के हो ही गए।

Bollywood Tadka

:

Anushka SharmaVIRAT KOHLIring costreception card

loading...