main page

एक्शन व थ्रिलर से भरपूर है 'साहो' का ट्रेलर, बंदूक चलाती नजर आईं श्रद्धा कपूर और मंदिरा बेदी

Updated 10 August, 2019 06:39:29 PM

साउथ के सुपर स्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म ''साहो'' का ट्रेलर शनिवार 10 अगस्त को मुंबई में लॉन्च किया गया।

बॉलीवुड तड़का टीम.   साउथ के सुपर स्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'साहो' का ट्रेलर शनिवार 10 अगस्त को मुंबई में लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद थी। हालांकि, मेकर्स ने अभी सिर्फ तमिल वर्जन में ट्रेलर लॉन्च किया है। ट्रेलर देखकर साफ हो गया है कि यह एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है, जिसमें रोमांस का तड़का भी लगाया गया है। प्रभास के किरदार को सस्पेंस में रखा गया है,लेकिन डायलॉग से लग रहा है कि वह अंडरकवर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। 

Bollywood Tadka

 ट्रेलर में प्रभास के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आ रही हैं। इनमें खास है खलनायक की भूमिका में नील नितिन मुकेश, जैकी श्राफ, संजय मांजरेकर, क्राइम ब्रांच ऑफिसर  श्रद्धा कपूर और मंदिरा बेदी। श्रद्धा कपूर रोमांस भी करती दिखेगी। वहींं मंदिरा बेदी बंदूक चलाती नजर आ रही हैं। 

Bollywood Tadka

नील नितिन मुकेश के ट्रेलर में डायलॉग है, जबिक जैकी श्राफ, संजय मांजरेकर और मंदिरा बेदी की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। ट्रेलर देखकर साफ हो गया है कि फिल्म के एक्शन दृश्य पर काफी पैसा खर्च किया गया है।   

Bollywood Tadka

saaho trailer launch

Bollywood Tadka

saaho  

Bollywood Tadka

saaho trailer  

Bollywood Tadka

 

 

: Smita Sharma

Saaho TrailerTamilPrabhasShraddha KapoorSujeethSaahoTrailerUV CreationsBhushan kumar for saaho trailer launchmandira bedijackie shroff

loading...