main page

आर्म्स एक्ट केस फैसला: सलमान को कोर्ट ने किया बरी

Updated 18 January, 2017 12:38:51 PM

हिरण शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में बुधवार को सलमान खान की किस्मत का फैसला होगा। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 3 साल से 7 साल तक की सजा हो सकती है।

मुंबई: काले हिरण के शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स केस में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को बरी कर दिया है। सलमान खान अपनी बहन अलवीरा के साथ कोर्ट पहुंचे। कुछ ही मिनटों में अदालत का फैसला आ गया और सलमान खान बरी हो गए। इससे पहले जज ने सलमान के वकील को आधे घंटे में अपने मुवक्किल को पेश करने का आदेश दिया था।

इस केस से जुड़े दोनों पक्ष की जिरह 9 जनवरी को पूरी हो गयी थी। इसके बाद बाद मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान खान को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए अपने फैसले को 18 जनवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। 

साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर अवैध शिकार का आरोप लगा था। इसमें सलमान खान के खिलाफ चार केस दर्ज हुए थे। एक केस कांकाणी में शिकार में अवैध हथियार के इस्तेमाल का भी था जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत केस चल रहा था।  सलमान पर आरोप था कि इस दौरान उनके पास जो हथियार थे उसका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। 

:

salman khanarms act casealvira khan

loading...