main page

बाणी के साथ की गंदी बात अब सलमान लेंगे बाबा जी की क्लास

Updated 10 December, 2016 03:37:25 PM

बिग बॉस 10 के प्रतियोगी ओम स्वामी अक्सर विवादोें में घिरे रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल ओम स्वामी  ने बानी की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर दी।

मुंबई: बिग बॉस 10 के प्रतियोगी ओम स्वामी अक्सर विवादोें में घिरे रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल ओम स्वामी  ने बानी की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर दी। जिससे वह मुसीबत में फंस गए हैं। 

जब स्वामी ओम ने बानी की मां पर अपमानजनक शब्द बोले तो बानी इसे बर्दाशत न कर सकी। इस पर बानी शो छोड़कर जाने के लिए चिलाने लगी। लेकिन अभी भी बानी का गुस्सा शांत नहीं हुआ था। इसके बाद बानी जोर-जोर से बिग बॉस के घर का दरवाजा तोड़ने लगी। 

अब सलमान बाबा की क्लास लेंगे। वह कहेंगे कि आप बाबा कहलाने के तो काबिल नहीं, 'ओम' कहकर बात करेंगे। सबके सामने पेशाब करने पर भी बाबा को डांट लगाएंगे।

हालांकि बाद में स्वामी ओम को अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह बानी से माफी मांगते नजर आए। सभी घर वालों को इस बात पर काफी गुस्सा था। इस पर स्वामी ओम कहने लगे कि मैं कोई भगवान नही हूं, इंसान हूं। 
 

:

salman khanangryswami omBIGG BOSSBigg Boss 10

loading...