मुंबई: बॉलीवुड की ‘चांदनी’ यानी श्रीदेवी ने को इस दुनिया से गए हुए रविवार यानि 24 फरवरी को 1 साल पूरा हो गया है। दुबई में अपने भांजे मोहित की शादी में शरीक होने गईं श्रीदेवी बाथरूम के बाथटब में डूबने की वजह से 54 साल की उम्र में अपने चाहने वालों को अलविदा कह गईं।
25 Feb, 2019 05:53 PMमुंबई: बॉलीवुड की ‘चांदनी’ यानी श्रीदेवी ने को इस दुनिया से गए हुए रविवार यानि 24 फरवरी को 1 साल पूरा हो गया है। दुबई में अपने भांजे मोहित की शादी में शरीक होने गईं श्रीदेवी बाथरूम के बाथटब में डूबने की वजह से 54 साल की उम्र में अपने चाहने वालों को अलविदा कह गईं। हाल ही में श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी पूरी फैमिली के साथ दिख रही हैं।
इस तस्वीर के साथ संजय ने चाहे कोई कैप्शन नहीं दिया लेकिन उनका इस तरह तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन ने हार्ट इमोजी बनाई है। वह श्रीदेवी को याद कर काफी भावुक हो गए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में संजय ने के साथ करिश्मा कपूर और राजीव दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यह करिश्मा के बचपन के तस्वीर हैं।
श्रीदेवी की मौत ने अपने चाहने वालों को ऐसा सदमा दिया है कि फैंस आज भी उन्हें अपने आसपास ही महसूस करते हैं। उनके दिलों में ‘चांदनी’ की यादें अभी भी जिंदा हैं। शायद ही कभी बोनी और उनकी बेटियां श्रीदेवी की मौत के सदमे से बाहर आ पाएंगी। अपने करियर में उन्होंने यादगार फिल्में दीं और लोगों को अपना दीवाना बना दिया।