main page

Bollywood Top 10: मां बनीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिरीन सेवानी...फ्लोरल साड़ी में नई नवेली दुल्हन कृति का खूबसूरत लुक

Updated 18 March, 2024 06:26:41 PM

बी-टाउन में मार्च महीने का 18वां दिन कई खबरें लेकर आया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जमसीत यानि एक्ट्रेस शिरीन सेवानी के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजी है। जी हां, शिरीन सेवानी मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी है। वहीं दूसरी तरफ नन्हें सिद्धू से मिलने सिंगर जसविंदर बरार की नन्हें सिद्धू संग एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में वह नन्हें सिद्धू को बाहों में लिए खूब प्यार लुटा रही हैं। इसके अलावा नई नवेली दुल्हन कृति खरबंदा की शादी के बाद कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं ज


मुंबई: बी-टाउन में मार्च महीने का 18वां दिन कई खबरें लेकर आया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जमसीत यानि एक्ट्रेस शिरीन सेवानी के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजी है। जी हां, शिरीन सेवानी मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी है। वहीं दूसरी तरफ नन्हें सिद्धू से मिलने सिंगर जसविंदर बरार की नन्हें सिद्धू संग एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में वह नन्हें सिद्धू को बाहों में लिए खूब प्यार लुटा रही हैं। इसके अलावा नई नवेली दुल्हन कृति खरबंदा की शादी के बाद कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...
 

मां बनीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जमसीत

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जमसीत यानि एक्ट्रेस शिरीन सेवानी के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजी है। जी हां, शिरीन सेवानी मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी है। शिरीन के 11 मार्च को बेटे को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को उन्होंने 18 मार्च को फैंस के साथ शेयर किया। पहली तस्वीर एक न्यूज पोर्टल की कटिंग है जिसमें शिरीन पति और न्यूबाॅर्न बेबी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों लाडले को बाहों में लिए प्यार से निहार रही हैं। एक तस्वीर में हाथी का बच्चा और उनके बेटे की जन्मतिथि दिखाई दे रही है। 

 

फ्लोरल साड़ी में चांद का टुकड़ा लगी नई नवेली दुल्हन कृति खरबंदा

सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी रचा ली। कपल ने 15 मार्च को परिवार और दोस्तों के सामने एक-दूसरे के साथ सात फेरे ले ही लिए। डेस्टिनेशन वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरों को कपल ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी।  इसमें एक ओर दूल्हे राजा शेरवानी पहन बड़े ही हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गुलाबी रंग का लहंगा पहनी कृति इतनी सुंदर नजर आ रही हैं कि उन्हें देख ऐसा लगा जैसे कोई फिक्शन रॉयल कैरेक्टर जिंदा हो उठा हो। वहीं अब शादी के कुछ दिनों बाद कपल की प्यारी सी तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें शादी के तुरंत बाद की है। सामने आई तस्वीरों में कृति फ्लोरल साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

 

नन्हें सिद्धू पर प्यार लुटाती सिंगर जसविंदर बरार

 

17 मार्च को पंजाब और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद ही खुश कर देने वाली खबर आई। खबर थी कि दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। हवेली नन्हें बच्चे की किलकारियों से गूंज उठी है।दरअसल दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने बेटे का वेलकम किया है।सरदार बलकौर सिंह सिद्धू और चरण कौर के दूसरे बेटे के जन्म को सिद्धू मूसेवाला की इस दुनिया में फिर से वापसी के रूप में देखा जा रहा है। चारों ओर से न्यूबॉर्न बेबी के लिए मूसेवाला की फैमिली को खूब बधाई, प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इन सबके बीच पंजाबी सिंगर जसविंदर बरार की नन्हें सिद्धू संग एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में वह नन्हें सिद्धू को बाहों में लिए खूब प्यार लुटा रही हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 


सिद्धू मूसेवाला की कमी तो पूरी नहीं होगी लेकिन मां-बाप को मिली जीने की आस

 

कहते हैं  चमत्कार में यकीन करने वालों के साथ एक ना एक दिन चमत्कार जरूर होता है। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के साथ भी एक चमत्कार हुआ है। सिद्धू मूसेवाला की हवेली एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंज उठी।58 साल की उम्र में उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। आज से दो साल पहले सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी। बेटे की मौत के बाद बीते दो मूसेवाला फैमिली के लिए कितने मुश्किल भरे रहे, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है पर अब फैमिली से गम के बादल छट चुके हैं। सिद्धू की कमी तो पूरी नहीं की जा सकेगी लेकिन उनके छोटे भाई के रूप में परिवार में फिर से खुशियां जरूर लौट आई हैं। 

 

प्रियंका और मालती से एक पल की दूरी बर्दाशत नहीं कर पाए निक

 

देसी गर्ल  प्रियंका चोपड़ा 14 मार्च को बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मायके यानी मुंबई आई थीं काम के सिलसिले में भारत आई थीं। आते ही उन्होंने दो इवेंट्स भी अटेंड किए थे। दोनों ही इवेंट्स में एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश लुक से महफिल ही लूट ली थी। इस दौरान निक उनके साथ नहीं थे। ऐसे में अमेरिका में रह रहे निक को पत्नी और लाडली बेटी की याद सता रही है। यही वजह है कि प्रियंका और मालती के मुंबई आने के चंद दिनों बाद निक भी यहां आ गए हैं। निक को सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।

 


'420 करने वाले 400 सीट लाएंगे...PM मोदी का नाम लिए बिना प्रकाश राज ने कसा तंज

 

 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरण में मतदान होंगे। चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक चलेंगे और 4 जून को नतीजा घोषित होगा। सरकार किसकी बनेगी ये तो वक्त बताएगा लेकिन उसके पहले आरोप-प्रत्यारोप की राजनीती शुरू हो गई है। राजनेता ही नहीं कई बी-टाउन स्टार्स भी इस पर अपनी राय रख रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम है साउथ और हिंदी फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज। उन्होंने बिना नाम लिए देश के प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने 420 यानी धोखाधड़ी किया है। वो आने वाले आम चुनाव में 400 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। कर्नाटक के चिक्कमंगलूर प्रेस क्लब में बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा- 'जिन्होंने 420 किया है वही 400 सीटें लाने की बात करेंगे? चाहे कोई भी पार्टी हो, कांग्रेस हो या कोई और पार्टी, ये आपके अहंकार को दर्शाता है।'

 

'मेरा भाई वापस आ गया...नन्हें सिद्धू के आने से खुशी से झूमीं अफसाना खान

 

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हवेली में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। हवेली में फिर बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। दरअसल, हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने नन्हें बच्चे का स्वागत किया। 17 मार्च को सिद्दू मूसेवाला की मां ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इस बीच सिद्धू मूसेवाला की मुंहबोली बहन अफसाना खान की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने नन्हें सिद्धू के आने की खुशी में घर पर बड़ा जश्न मनाया। अफसाना ने घर पर  केक काट कर नन्हें सिद्धू के आने का जश्न मनाया। इतना ही नहीं उन्होंने परिवार के साथ भंगड़ा भी किया। इससे पहले अफसाना ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- 'मेरा भाई वापस आ गया है... धन्यवाद बाबा जी।'

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Sidhu MoosewalaBalkaur SinghCharan kaurNick JonasPrakash RajNarendra ModiAfsana KhanShirin SewaniPulkit Samrat Kriti KharbandaBollywoodTelevision

loading...