कुंडली भाग्य'' की प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या हमेशा ही अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस का दिल चुराती नजर आती हैं। उनका स्टाइलिंग सेंस हमेशा ही कमाल का होता है। वह आए दिन फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
31 Jan, 2022 12:41 PMमुंबई: कुंडली भाग्य' की प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या हमेशा ही अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस का दिल चुराती नजर आती हैं। उनका स्टाइलिंग सेंस हमेशा ही कमाल का होता है। वह आए दिन फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में श्रद्धा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। इतना ही नहीं इन तस्वीरों में शादी के बाद उनके चेहरे का ग्लो भी जबरदस्त तरीके से हाइलाइट हो रहा था।
लुक की बात करें तो श्रद्धा ब्लैक कलर की पर्पल फूलों वाली शॉर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड दिख रही हैं। इस ड्रेस में श्रद्धा का न केवल फिगर कमाल का लग रहा था बल्कि इसमें वह अपने टोन्ड लेग्स और कर्व्स को भी कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट करती दिखीं।
ड्रेस के साथ श्रद्धा ने अपने मेकअप का पूरा ध्यान रखा था। उन्होंने न्यूड-टोन मेकअप लगाया था। इस लुक को उन्होंने हाथों में रेड चूड़ा पहनकर कंप्लीट किया था। स्ट्रेट हेयर्स और ब्लैक शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फैंस श्रद्धा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरतबल है कि श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को राहुल नागल संग शादी रचाई। इनकी शादी की सेरेमनी दिल्ली में हुई थी।
करियर की बात करें तो श्रद्धा आर्या ने 2004 में टैलंट हंट शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' से शुरुआत की थी।इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। वह रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' और शाहिद कपूर स्टारर 'पाठशाला' में भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं।