main page

पति आनंद के साथ लिपलाॅक करती दिखीं सोनम कपूर, रोमांटिक तस्वीर आई सामने

Updated 26 September, 2018 04:02:42 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।  तस्वीर में सोनम और आनंद लिपलाॅक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनम ब्लू टाॅप के साथ जींस पहने नजर आ रही हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।  तस्वीर में सोनम और आनंद लिपलाॅक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनम ब्लू टाॅप के साथ जींस पहने नजर आ रही हैं। वहीं आनंद सिर्फ शाॅट्स पहने दिखे। सोशल साइट पर उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

दरअसल, बीते दिनों दिनों दोनों ईशा अंबानी की एंगेजमेंट में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बीच सोनम और आनंद ने इस बात का ध्यान रखा कि दोनों एक-दूसरे के साथ बढ़िया टाइम बिताएं। ये तस्वीर उसी दौरान की है। 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि सोनम ने इसी साल 8 मई को बाॅयफ्रेंड आनंद आहूजा के सात शादी की थी। आनंद देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं। दिल्ली बेस्ड बिज़नेसमैन आनंद शाही एक्सपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Bollywood Tadka

वहीं सोनम की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म संजू हाल ही में रिलीज हुई है। उनकी यह फिल्म ब्लाॅकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा सोनम पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ फिल्म ’एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आएंगी।

: Neha

sonam kapooranand ahujalip lockromantic photo

loading...