main page

मीटूः राजकुमार हिरानी पर लगे आरोपो पर सोनम कपूर ने दिया बड़ा बयान

Updated 31 January, 2019 08:02:03 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर धीरे धीरे फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर होती जा रही है। अपनी दमदार एक्टिंग से सोनम लोगों का दिल जीत रही है। शायद सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के लक्ष्य कदम पर चल अपना एक अलग मुकाम..

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर धीरे धीरे फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर होती जा रही है। अपनी दमदार एक्टिंग से सोनम लोगों का दिल जीत रही है। शायद सोनम अपने पापा अनिल कपूर के नक्शे कदम पर चल अपना एक अलग मुकाम बनाना चाहती है। बॉलीवुड में एक मुहिम चल रही है जिसे लेकर सभी अपनी अपनी राए दे रहें हैं। सोनम कपूर ने भी इसको लेकर अपनी राए रखी है। सोनम कपूर ने बुधवार को कहा कि वह ‘मी टू’ मुहिम का समर्थन करती हैं लेकिन उनका मानना है कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी के मामले में इतनी जल्दी राय बनाना ठीक नहीं है। हिरानी पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे हैं।
Bollywood Tadka
हिरानी ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के सह निर्माता हैं लेकिन उनके खिलाफ एक लेख छपने के बाद फिल्म से उनका नाम हटा लिया गया है। लेख में दावा किया गया है कि ‘संजू’ में सहायक के तौर पर काम कर चुकी एक महिला के साथ हिरानी ने फिल्म के सेट पर उसका यौन उत्पीडऩ किया। ‘संजू’ में सोनम ने छोटी सी भूमिका निभाई है। सोनम ने कहा, ‘‘मैं ‘मी टू’ मुहिम की समर्थक हूं। यह बहुत अहम सवाल है... इस बारे में बात करने का यह कोई सही मंच नहीं है क्योंकि हमारी फिल्म एक 'लड़की को देखा तो ऐसा लगा' भी इस मुहिम की तरह ही अहम है।’’
Bollywood Tadka
सोनम ने कहा, ‘‘मैं राजकुमार हिरानी को बहुत अच्छी तरह जानती हूं। मैं उन्हें कई साल से जानती हूं। बतौर फिल्मकार और एक शख्स के तौर पर मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। मुझे लगता है कि हम सभी को फैसला अभी सुरक्षित रखना चाहिए और इस बारे में कुछ भी कहने से पहले बहुत जिम्मेदारी बरतनी चाहिए... क्योंकि हम इस मुहिम को पटरी से नहीं उतारना चाहते।’’

: Pawan Insha

sonam kapoorrajkumar hiranimetoobollywood actress sonam kapooranil kapoor

loading...