main page

दुबई में लग्जरी वॉच ब्रैंड के लिए क्लासिक लुक में पहुंची फैशनेबल सोनम कपूर, देखें तस्वीरें

Updated 19 April, 2018 12:09:58 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर हाल ही में एक लग्जरी वॉच ब्रैंड के 150 साल पूरे होने के मौके पर पहुंची। इस दौरान सोनम व्हाइट ड्रैस के साथ यैलो आईशेडो के कॉम्बिनेशन और यूनिक एक्सेसरीज से अपने लुक को नया अंदाज दिया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर हाल ही में एक लग्जरी वॉच ब्रैंड के 150 साल पूरे होने के मौके पर पहुंची। इस दौरान सोनम व्हाइट ड्रैस के साथ यैलो आईशेडो के कॉम्बिनेशन और यूनिक एक्सेसरीज से अपने लुक को नया अंदाज दिया है। 

Bollywood Tadka

उन्होंने दुबई इवेंट की अपनी स्टाइलिश फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो दुबई मॉल में आईडब्लूसी की 150वीं एनिवर्सिरी के मौके पर गई हुई थी और यहां उन्होंने खूब मजे किए।

Bollywood Tadka

सोनम के इस लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैँ। इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर शेयर कर डायने वॉन फ्रस्टनबर्ग की एक कोटेशन लिखी है, ‘स्टाइल एक ऐसा चीज है जो हम सभी के अंदर है, हमें सिर्फ इसे तराशने की जरुरत है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि इन दिनों सोनम और उनके बॉयफ्रैंड आनंद अहूजा की शादी की चर्चाएं काफी सुर्खियों में हैं। लोग दोनों की शादी का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि सोनम अपने बॉयफ्रैंड आनंद के साथ 6 और 7 मई को मुंबई में शादी रचाने जा रही हैं।वहीं खबर ये भी सामने आई हैं कि शादी के बाद सोनम और आनंद लंदन चले जाएंगे।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka


 

:

sonam kapoorstunning lookdubai iwc 150th anniverseryshare picturesinstagram

loading...