सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे ले लिए हैं। यो दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक चली। दोनों की वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित शानदार बंगले में हुई।
08 May, 2018 02:31 PMमुंबई: सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे ले लिए हैं।
ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
शादी सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक चली।
दोनों की वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित शानदार बंगले में हुई।
भाई लेकर गए मंडप तक
हाल ही में एक वीडियों सामने आई हैं, जिसमें लाल चुनर की छांव में भाई हर्षवर्द्धन और अुर्जन कपूर ने सोनम कपूर को मंडप तक पहुंचाया हैं।
ये शादी मुंबई में सोनम की मासी के बंगले पर हो रही है। शादी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज शामिल हैं।
इससे पहले सोमवार मुंबई के सनटेक BKC में संगीत सेरेमनी हुई।
इन सितारो ने की शिरकत
सोनम की शादी में अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ तो संजय कपूर वाइफ महीप कपूर के साथ वैन्यू पर पहुंचे। करीना कपूर हसबैंड सैफ अली खान बेटे तैमूर और बहन करिश्मा कपूरके साथ पहुंची। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी-खुशी कपूर पापा बोनी कपूर के साथ नजर आईं। जैकलीन फर्नांडिज डार्क पिंक कलर के लहंगे में शादी में शामिल होने आईं। डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी वाइफ के साथ स्पॉट हुए। सोनम की कजिन अंशुला कपूर भी नजर आईं।