main page

नाना बने अनिल कपूर: बेटी सोनम कपूर के घर गूंजी बेटे की किलकारी, गुड न्यूज शेयर कर बोलीं- हमारी जिंदगी बदल गई

Updated 20 August, 2022 05:07:06 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज के बाद सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयों का तांता लग गया है।

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक खुशखबरी आई है। एक्टर अनिल कपूर नाना बन गए हैं। जी हां, एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Bollywood Tadka

 

सोनम और आनंद आहुजा ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने नोट में लिखा, '20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद।"

 

सोनम कपूर के मां बनते ही न सिर्फ आहुजा फैमिली, बल्कि कपूर खानदान में भी पार्टी का माहौल बन गया है। नाना बने अनिल कपूर, मौसी रिया कपूर ने भी पोस्ट शेयर कर सोनम के मां बनने की जानकारी दी है। इसके अलावा नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई भी दी है।

Content Writer: suman prajapati

Sonam Kapoorwelcomesbaby boyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...