main page

ब्वॉयफ्रैंड आंनद के साथ कजिन की शादी में पहुंची सोनम कपूर, देखें तस्वीेरें

Updated 22 February, 2018 10:44:23 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर हाल ही में अपने कजिन मोहित मारवाह की शादी में पहुंची। खास बात यह थी कि वह यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड आंनद आहूजा के साथ नजर आई। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा लाइम लाइट लूटी सोनम कपूर और आंनद आहूजा ने। हाल ही में सोनम कपूर ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें आंनद आहूज, सोनम कपूर, करन जौहर, अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा नजर आ रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर हाल ही में अपने कजिन मोहित मारवाह की शादी में पहुंची। खास बात यह थी कि वह यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड आंनद आहूजा के साथ नजर आई। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा लाइम लाइट लूटी सोनम कपूर और आंनद आहूजा ने। हाल ही में सोनम कपूर ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें आंनद आहूज, सोनम कपूर, करन जौहर, अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

मोहित मारवाह सोनम कपूर के कजिन हैं, और आपको सोनम की भाभी यानी की मोहित मारवाह की पत्नी के बारे में जानकर थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है। मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोटिवाल सोनम कपूर की बचपन की दोस्त हैं। सोनम कपूर ने दोनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब आपका भाई आपकी सबसे पुरानी दोस्त से शादी करते है तो इससे बेहतर कुछ नहीं। अंतरा तुम हमेशा से हमारे परिवार के जैसी थी लेकिन अब तुम आधिकारिक तौर पर तुम परिवार का हिस्सा हो। भाई इस बड़ी सी कपूर फैमिली में तुम सबसे ज्यादा नेक और अच्छे शख्स हो तो उसे दुनिया की सारी खुशियां मिलनी चाहिएं।'

Bollywood Tadka

आपको बता दें कि ये शादी पूरी तरह एक पंजाबी शादी थी जिसमें पूरी कपूर फैमिली थिरकती नजर आई। इस हाई प्रोफाइल शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं जिसमें सभी शादी को खूब इंजॉय करते दिख रहे हैं।

:

sonam kapooranand ahujacousin marriage

loading...