एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति और क्रिकेटर केएल राहुल न सिर्फ परफेक्ट पति, बेटे और दामाद है, बल्कि वह पूरे देश का गर्व हैं। एक्टर सुनील शेट्टी हर वक्त अपने दामाद केएल राहुल के दीवाने रहते हैं। हाल ही में जब वर्ल्ड कप 2023 में अथिया के पति ने नाबाद शतक जड़ा तो पूरे देश के साथ सुनील शेट्टी खुशी से झूम उ
14 Nov, 2023 11:32 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति और क्रिकेटर केएल राहुल न सिर्फ परफेक्ट पति, बेटे और दामाद है, बल्कि वह पूरे देश का गर्व हैं। एक्टर सुनील शेट्टी हर वक्त अपने दामाद केएल राहुल के दीवाने रहते हैं। हाल ही में जब वर्ल्ड कप 2023 में अथिया के पति ने नाबाद शतक जड़ा तो पूरे देश के साथ सुनील शेट्टी खुशी से झूम उठे। वहीं, अब सुनील शेट्टी ने दामाद की इस बेहतरीन बल्लेबाजी पर रिएक्ट किया है।
केएल राहुल के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने मीडिया से कहा कि उनके दामाद में वो आग है, कमिटमेंट है। शिष्टाचार और स्थिरता है। और कुछ करने की इच्छा है। इन सबसे ऊपर, उसके पास एक बड़ा दिल है, जो हमेशा कुछ देने के लिए तैयार रहता है।
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि वह हमेशा अपने बच्चों से कहते हैं कि यह देने की कला है जो आपको जीवन जीने की कला सिखाती है। राहुल के लिए सुनील ने कहा कि वह जबसे क्रिकेटर हैं, तब से ही वह उनके फैन हैं। ये नहीं कि जब वह परिवार का हिस्सा बने, तब वह उन्हें पसंद करने लगे।
बता दें कि केएल राहुल ने 62 बॉल पर अथिया शेट्टी के पति केएल राहुल ने 102 नाबाद रन नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाए थे।