main page

नौकरानी की 9 साल की बच्ची खोने पर सनी लियोनी ने रखा 50 हजार का इनाम, 24 घंटे के अंदर मां-बाप से मिली नन्हीं अनुष्का

Updated 10 November, 2023 11:59:54 AM

एक्ट्रेस सनी लियोनी लोगों की मदद करने के लिए भी जाना जाता है। एक्ट्रेस बहुत दिलदार हैं और वो हर किसी की भलाई के लिए आगे आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नौकरानी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है जिसकी बेटी खो गई है।

मुंबई: एक्ट्रेस सनी लियोनी लोगों की मदद करने के लिए भी जाना जाता है। एक्ट्रेस बहुत दिलदार हैं और वो हर किसी की भलाई के लिए आगे आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नौकरानी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है जिसकी बेटी खो गई है।

Bollywood Tadka

सनी लियोनी ने इंस्टा पर इस बात की जानकारी दी। सनी ने बताया कि उनके हाउस हेल्प की नौ साल की बेटी मुंबई के जोगेश्वरी से लापता हो गई है। एक्ट्रेस ने स्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का किरण मोरे, लापता बच्चे की तस्वीर और डिटेल्स शेयर किए। सनी लियोन ने अनुष्का किरण मोरे को ढूंढने में मदद के लिए बड़ी रकम की पेशकश भी की। वहीं अब वो बच्ची अब मिल गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

Sunny Leone ने मुंबई पुलिस और बीएमसी के ऑफिशियल अकाउंट को टैग करते हुए बताया कि अनुष्का गुरुवार शाम से जोगेश्वरी वेस्ट के बेहराम बाग से लापता हुई हैं।   उन्होंने यह भी कहा कि वह उस इंसान को 50,000 रुपये का इनाम देंगी जो अनुष्का को उसके परिवार के पास सुरक्षित वापस लाएगा। एक्ट्रेस ने अनुष्का किरण मोरे की जानकारी शेयर करते हुए लिखा-'मैं इस लड़की को उसके परिवार के पास सुरक्षित वापस लाने के लिए 50,000 रुपए दूंगी। यह मेरे हाउस हेल्पर की बेटी अनुष्का है, वह कल शाम 8 नवंबर 7 बजे से जोगेश्वरी पश्चिम बेहराम बाग से लापता है, वह 9 साल की है, उसके माता-पिता उसकी तलाश में पागल हो गए हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

हालांकि सनी लियोनी ने थोड़ी देर पहले एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो बच्ची अब वापस मिल गई है। उन्होंने लिखा-'हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर मिल गया है! भगवान बहुत महान हैं! भगवान इस परिवार को आशीर्वाद दें। @mumbaipolice को बहुत-बहुत धन्यवाद और हमें अनुष्का गायब होने के 24 घंटे बाद वापस मिल गईं, पोस्ट शेयर करने और न्यूज को वायरल करने के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद।'


काम की बात करें तो सनी को आखिरी बार अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर 'कान्स 2023' में आधी रात की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था।


 

Content Writer: Smita Sharma

sunny leoneannounceshouse helpdaughterBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...