एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्कूल की तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।
19 Sep, 2021 01:21 PMमुंबई. एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्कूल की तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।
तस्वीर में तापसी स्कूल ड्रेस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने दो चोटियां की हुई हैं। तापसी पहले प्राइज लिए खड़ी हैं। तापसी बेहद क्यूट लग रही है। एक्ट्रेस के चेहरे की हल्की-सी स्माइल फैंस का दिल चुरा रही है। तस्वीर शेयर करते हुए तापसी ने लिखा- 'बहुत तेज दौड़ती है...बचपन से' एक्ट्रेस की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो तापसी बहुत जल्द फिल्म 'लूप लपेटा' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस रश्मि रॉकेट, शाबाश मिट्ठू, दोबारा, वो लड़की कहां, जन गण मन, एलियन और मिशन इम्पॉसिल जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।