main page

नैनी के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए तैमूर, COOL अंदाज में मीडिया कैमरा को किया 'Hiii'

Updated 06 October, 2018 05:55:07 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।  

Bollywood Tadka

हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में वह अपनी नैनी के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए।

Bollywood Tadka

इस दौरान तैमूर ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू शॉर्टस पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आए। इतना ही नहीं तैमूर मीडिया कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते नजर आए।

Bollywood Tadka

तैमूर को देखकर ऐसा लगता है कि अब वह कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं। हर वक्त उनकी एक झलक के लिए मीडिया उनके आस-पास नजर आ ही जाते हैं। तैमूर अब मीडिया कैमरा को देख 'Hiii' बुलाने लगे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

Bollywood Tadka

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी को इंप्रेस करते हैं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

: Ekta

taimur ali khanspottedbandralatest picturescute look

loading...