main page

तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, कहा -'भरोसे लायक नहीं है मुंबई पुलिस,सुशांत केस में हो सकता है अंडरवर्ल्ड का हाथ'

Updated 03 August, 2020 11:38:31 AM

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत केस में मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि इस केस में बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की तरफ से कोई साथ नहीं मिल रहा है। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ काफी बदसलूकी करती दिखीं। वह अब इस मामले पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का भी बयान भी सामने आया है।

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत केस में मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि इस केस में बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की तरफ से कोई साथ नहीं मिल रहा है। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ काफी बदसलूकी करती दिखीं। वह अब इस मामले पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का भी बयान भी सामने आया है। तनुश्री ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड  मामले में उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और इस केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Bollywood Tadka

सामने आया  तनुश्री का ये वीडियो फैंस के साथ लाइव चैट के दौरान का है। इस दौरान उन्होंने सुशांत  केस समेत बॉलीवुड के कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- 'न्यायपूर्ण जांच के मामले में मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता। वो इस तरह के केसों को निपटाने के लिए बहुत जल्दबाजी दिखाते हैं, अक्सर आरोपी को जानते हैं और शुरू से ही नेताओं से मिले हुए होते हैं। तनुश्री ने कहा कि पुलिस केवल लोगों को दिखाने के लिए बयान दर्ज करने का नाटक करती क्यों क मामला उस समय गर्म होता है। 

Bollywood Tadka

तनुश्री ने आगे कहा- 'इस केस को सीबीआई को हाथ में लेना चाहिए और अगर इसमें अंडरवर्ल्ड भी शामिल है तो इंटरपोल को इसे हाथ में लेना चाहिए। ज्यादातर ऐसे मामलों में क्राइम के पीछे लोगों का एक गुट जिम्मेदार होता है न कि कोई खास व्यक्ति। ये लोग जनता की भावनाओं से खेलते हैं और इस बात का इंतजार करते हैं कि कब यह केस बंद हो जाए।' 

 

 

तनुश्री ने कहा-'मेरे केस में भी इन्होंने यही दिखाया था कि इन्हें कितनी चिंता है और महीनों तक जांच चलती रही। मैंने एफआईआर दर्ज कराने, सबूत जमा करने, गवाहों, वीडियो फुटेज के लिए बहुत समय और एनर्जी खर्च किए। लेकिन पुलिस ने उन पर कोई द्यान नहीं दिया। मैं केवल इसलिए बच गई क्योंकि मैं इस जहरीले वातावरण से दूर हो गई। अफसोस की बात है कि सुशांत सिंह राजपूत इससे नहीं बच सके।' जानकारी के लिए बता दें कि तनुश्री का ये वीडियो 23 जून है। 


 

: Smita Sharma

tanushree duttamumbai policetrustedsushant singh rajputcaseBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...