main page

राज कुंद्रा केसः पूछताछ से पहले ही विवादों में घिरीं गहना, उमेश कामत की चैट में खुलासा- ‘हॉटशॉट’ नहीं बल्कि ‘हॉटहिट’ एप से भी जुड़ी थीं एक्ट्रेस

Updated 25 July, 2021 11:41:13 AM

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ लगातार एक के बाद एक खुलासे करती जा रही हैं। लेकिन अब खुद गहना इस केस में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को गहना को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, पूछताछ से पहले ही राज कुंद्रा की कंपनी से जुड़े उमेश कामत और यश ठाकुर की व्हाट्सएप चैट सामने आई है, जिसमें गहना के सिर्फ ‘हॉटशॉट’ ही नहीं बल्कि एक अन्य एप ‘हॉटहिट’ से जुड़े होने की बात का खुलासा हुआ है।  मिस एशिया बिकिनी की विजेता रह चुकीं गहना को एक अन्य मॉडल ऐक्ट्रेस

बॉलीवुड तड़का टीम. राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ लगातार एक के बाद एक खुलासे करती जा रही हैं। लेकिन अब खुद गहना इस केस में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को गहना को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, पूछताछ से पहले ही राज कुंद्रा की कंपनी से जुड़े उमेश कामत और यश ठाकुर की व्हाट्सएप चैट सामने आई है, जिसमें गहना के सिर्फ ‘हॉटशॉट’ ही नहीं बल्कि एक अन्य एप ‘हॉटहिट’ से जुड़े होने की बात का खुलासा हुआ है।


मिस एशिया बिकिनी की विजेता रह चुकीं गहना को एक अन्य मॉडल ऐक्ट्रेस वंदना तिवारी के साथ 7 फरवरी 2021 को हॉटहिट की कास्टिंग से जुड़े एक मामले में ही गिरफ्तार किया गया था।

Bollywood Tadka

 


हाल ही में उमेश कामत और यश ठाकुर की व्हाट्सएप चैट सामने आई है जिससे साफ हो रहा है कि ये सारे लोग ही हॉटहिट के लिए भी काम कर रहे थे। उनकी चैट से ये स्पष्ट हो रहा है कि ये दोनों गहना और वंदना के लिए वकीलों का इंतजाम कर रहे थे। इन लोगों ने ये सुनिश्चित किया था कि गहना को जल्द से जल्द जमानत मिल सके। इस चैट की एक बातचीत में यश ठाकुर कह रहा है- अगर गहना को लंबे समय तक पुलिस हिरासत में रखा जाता है, तो वह अधिकारियों को उनकी जानकारी दे सकती है। वह आगे कहता है कि वह पुलिस के जाल में फंस गई है जिससे अश्लील फिल्मों से जुड़े काम को नुकसान पहुंच सकता है। इस दौरान यश खुद भी कुछ वक़्त के लिए शिमला में छुपने की बात कह रहा है।

Bollywood Tadka


चैट में यश कामत से पूछ रहा है कि क्या गहना भी न्यूफ्लिक्स और हॉटहिट के किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है? अगर वह हॉटहिट से नहीं जुड़ी है तो एप की कास्टिंग के लिए लड़कियों के जरिए पुलिस ने जो ट्रैप सेट किया था उसमें वो कैसे फंस गई। आखिर वो क्यों कास्टिंग के लिए लड़कियों को मैसेज रिप्लाई कर रही थी। यश की इस चैट से साबित होता है कि गहना भी मामले में शामिल है।

Bollywood Tadka

 

बता दें, गहना पर 87 पॉर्न फिल्मों में काम कर चुकी है, जिन्हें एप और कई अन्य वेबसाइट्स पर अपलोड किया गया था। हालांकि गहना का दावा है कि ये सभी फिल्में पॉर्न नहीं बल्कि इरॉटिक की कैटेगरी में आती हैं। गहना ने कहा है कि कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी इस तरह का कंटेंट मौजूद है और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। बता दें, पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।  

 

Content Writer: suman prajapati

Umesh KamatchatrevealedGehana vasisthassociatedHothit appHotshotBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...