बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन आज चाचा बन गए हैं। वरुण के बड़े भाई डायरेक्टर रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई ने एक बेटी को जन्म दिया है। धवन फैमिली में काफी खुशी का माहौल है क्योंकि उनके घर में लक्ष्मी आई है। खबरों के मुताबिक इस खुशी के चलते सभी बड़ी पार्टी के लिए भी प्लान कर रहे हैं।
31 May, 2018 03:27 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन आज चाचा बन गए हैं। वरुण के बड़े भाई डायरेक्टर रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई (Jaanvi Desai Dhawan) ने एक बेटी को जन्म दिया है। धवन फैमिली में काफी खुशी का माहौल है क्योंकि उनके घर में लक्ष्मी आई है।
खबरों के मुताबिक इस खुशी के चलते सभी बड़ी पार्टी के लिए भी प्लान कर रहे हैं लेकिन इस पर धवन परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले वरुण को उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ भाई रोहित और जानवी एक डिनर पार्टी में भी देखे गए थे। बता दें कि डायरेक्टर रोहित धवन और जानवी की साल 2012 में गोवा में शादी हुई थी। इतने लंबे समय के बाद उनका यह पहला बच्चा है। जानवी की बेबी शावर पार्टी भी हुई थी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने दस्तक दी थी। इस पार्टी में सोनम कपूर भी शामिल हुई थीं।