main page

रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर विद्या बालन का रिएक्शन, बोलीं-'अरे इसमें प्रॉब्लम क्या,हमें भी आंखें सेंकने दीजिए ना'

Updated 29 July, 2022 09:09:16 AM

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने जब से न्यूड फोटोशूट करवाया है तह से ही वह सुर्खियों में हैं। कैमरे में रणवीर सिंह का नेकेड होकर पोज देना लोगों को रास नहीं आया है। लेकिन  रणवीर सिंह का खुद का यह फोटोशूट काफी आर्टिस्टिक लगा। वहीं लोग उन्हें इस फोटोशूट के चलते खूब ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने जब से न्यूड फोटोशूट करवाया है तह से ही वह सुर्खियों में हैं। कैमरे में रणवीर सिंह का नेकेड होकर पोज देना लोगों को रास नहीं आया है। लेकिन  रणवीर सिंह का खुद का यह फोटोशूट काफी आर्टिस्टिक लगा। वहीं लोग उन्हें इस फोटोशूट के चलते खूब ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह  खिलाफ एफआईआर भी  दर्ज हो गई है।

Bollywood Tadka

एक्टर पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिलाओं के सेंटिमेंट्स को आहत पहुंचाई है। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स इस पर अपनी राय दे रहे हैं। वहीं अब हर मुद्दे पर खुलकर बोलने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन ने इस पर अपनी राय दी। उन्होंने रणवीर सिंह का समर्थन किया।

Bollywood Tadka

 

 मुंबई में कुब्रा सैत की जीवनी - 'ओपन बुक: नॉट क्विट ए मेमॉयर' के विमोचन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रणवीर सिंहका लेटेस्ट  फोटोशूट पसंद है और वह इसके बारे में क्या सोचती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा- 'अरे इसमें प्रॉब्लम क्या है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए ना!'

वहीं जब विद्या बालन से रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बारे‌‌ में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि एफआईआर कराने वाले लोगों के पास ज्यादा काम नहीं है इसीलिए इन चीजों पर वो वक्त गंवा रहे हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में आगे कहा- 'अगर आपको अच्छा नहीं लगे तो पेपर बंद कर दीजिए, फेंक दीजिए, जो करना है करिए। एफआईआर-वैफआईआर के चक्कर में क्यों पड़ना है?'

Content Writer: Smita Sharma

Vidya BalanRanveer SinghphotoshootBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...