main page

VIDEO: विरुष्का ने पंजाबी स्टाइल में की शादी, बड़े ही चाव से चेहरे पर हल्दी लगवा रहे थे चीकू

Updated 12 December, 2017 12:07:48 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। इन्होने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। हाल ही में दोनों ने अपनी मेंहदी से शादी तक की तस्वीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। इन्होने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्वीट कर दी।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

हाल ही में दोनों ने अपनी मेंहदी से शादी तक की तस्वीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इससे पहले 7 दिसंबर की रात को अनुष्का और विराट के परिवार के सदस्य इटली के लिए रवाना हुए थे।

Bollywood Tadka

हालांकि, उस वक्त किसी ने भी इस शादी पर कमेंट्स करने से मना कर दिया था। वैसे विराट हर एक मैदान पर बाजी मारने का इरादा करके ही उतरते हैं। 

Bollywood Tadka

हाल ही में हमारे सामने विराट कोहली की हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो लगा है, जिसे देखकर आपको भी उनसे प्यार हो जाएगा। इस वीडियो में विराट एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और लड़कियां उन्हें हल्दी लगा रही हैं।

Bollywood Tadka

हल्दी लगवाते समय विराट कोहली किसी भी प्रकार की झिझक नहीं दिखा रहे हैं बल्कि वो बड़ी ही खुशी से अपने चेहरे को आगे कर रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि अपने चीकू को शादी करने की बहुत ही जल्दी रही होगी। जिस कारण वो चाह रहे थे कि हर एक काम जल्दी-जल्दी निपट जाए। विराट कोहली ने भले ही अपनी शादी सीक्रेटली की हो लेकिन उन्होंने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि उनकी शादी पूरे पंजाबी स्टाइल से हो।

 


 

:

VIRAT KOHLIAnushka Sharmahaldi ceremony video

loading...