main page

Shocking : शादी के 13 साल बाद शिल्पा-राज के रिश्ते में आई दरार! वायरल ट्वीट में राज कुंद्रा बोले-'हम अलग हो गए हैं'

Updated 20 October, 2023 11:51:16 AM

2021 में पोर्नोग्राफी मामले में अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियां बटोरने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 'यूटी 69' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर भी सामने आया था। यह फिल्म 3 नवंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। इस बीच राज कुंद्रा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जिसे देखकर फैंस चौंक गए हैं।

मुंबई: 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियां बटोरने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 'यूटी 69' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर भी सामने आया था। यह फिल्म 3 नवंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। इस बीच राज कुंद्रा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जिसे देखकर फैंस चौंक गए हैं।

Bollywood Tadka

 

राज ने सोशल मीडिया पर अपने सैपरेशन की अनाउंसमेंट कर दी है हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में किसी को मेंशन नहीं किया है। फिर भी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग हो रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि शिल्पा और राज अलग हो रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

दरअसल, देर रात, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर अलगाव के बारे में एक चौंकाने वाला पोस्ट साझा किया। पत्नी शिल्पा का नाम लिए बिना राज ने लिखा- 'हम अलग हो गए हैं, और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन दौर में हमें समय दें।' 

Bollywood Tadka

 

इस पोस्ट को लेकर कई लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया है, तो वहीं तमाम ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।राज कुंद्रा के इस पोस्ट को देखकर कुछ लोगों ने इसे 'यूटी 69' के लिए एक मार्केटिंग हथकंडा बताया है।

Bollywood Tadka

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने नवंबर 2009 में शादी की थी। उनकी शादी को 14 साल पूरे होने वाले हैं। हर मुश्किल समय में दोनों एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं।अब ये पोस्ट देखकर फैंस को टेंशन हो गई है।

Bollywood Tadka

राज कुंद्रा की फिल्म यूटी69 की बात करें तो इसमें उनके ऑर्थर रोड जेल में बिताए दिनों की कहानी दिखाई गई है। राज को पॉर्नोग्राफी मामले में जुलाई 2021 में अरेस्ट किया गया था। वह दो महीने जेल में रहे थे।


 

Content Writer: Smita Sharma

Raj KundraShilpa ShettydivorcedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...