कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिल्म ‘हाउसफुल-3’ के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख पहुंचे। शो में इन तीनो को काफी मस्ती करते देखा गया।
14 May, 2016 02:53 PMमुंबई: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिल्म ‘हाउसफुल-3’ के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख पहुंचे। शो में इन तीनो को काफी मस्ती करते देखा गया। इसी मौके का फायदा उठाते हुए अभिषेक ने सुनील ग्रोवर से ऐश्वर्या के साथ फ्लर्ट करने का बदला भी ले लिया। उन्होंने सुनील के बाल पर कचरा फेंका और मुंह पर केक लगाया और उन्होंने सुनील को कहा अगली बार ऐश्वर्या आए तो याद रखना।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या फिल्म ‘सरबजीत’ की प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में आई थी। शो में ऐश्वर्या के साथ सुनील छेडछाड करते दिखे थे। अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ हुए फ्लर्ट बदला भी लिया है।