क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा का अपने एक्स ब्वायफ्रैंड के साथ एक
28 Nov, 2015 04:11 PMमुंबई : क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा का अपने एक्स ब्वायफ्रैंड के साथ एक वीडियो सामने आया है। दरअसल रणवीर सिंह और अनुष्का ने 'बाजीराव मस्तानी' के डायलॉग पर एक डबस्मैश वीडियो बनाया है। जिसमें अनुष्का, रणवीर के डायलॉग पर एक्शन करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में अनुष्का, रणवीर की मूछों को ताव देते हुए कह रही- 'बाजीराव ने मस्तानी से मुहब्बत की है अय्याशी नहीं'। हालांकि वीडियो में आवाज रणवीर की ही सुनाई दे रही है।
इस वीडियो को रणवीर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने साथ में कैप्शन लिखा है 'Bittoo se Bajirao tak :)) Presenting the One & Only anushka sharma !!'
बता दें कि रणवीर और अनुष्का ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम किया था। फिलहाल रणवीर अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन में बिजी है, जो 18 दिसंबर को रिलीज होगी।