बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में 61वें फिल्मफेयर अवार्ड में फिल्म 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्ट्रैस का अवार्ड जीता।
05 Feb, 2016 04:46 PMमुंबई: बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में 61वें फिल्मफेयर अवार्ड में फिल्म 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्ट्रैस का अवार्ड जीता। इस अवार्ड को दीपिका ने अपने पेरेंट्स को डेडीकेट किया। इसके साथ ही स्पीच के दौरान दीपिका ने अपने पापा प्रकाश पादुकोण का लिखा हुआ इमोशनल खत पड़ा। इस खत में लिखे हुए प्यारे शब्दों को शेयर करते हुए दीपिका रो पड़ी।
इसके साथ ही दीपिका के खत को पड़ते हुए सारी ऑडिएंस इमोशनल हो गई। इस दौरान खास बात यह हुई कि स्पीच के दौरान रणवीर सिंह बीच में उठ कर खड़े होकर तालियां बजाने लगा। खैर दीपिका की इस स्पीच ने सबको आंखे भरने पर मजबूर कर दिया।