main page

जब रियल में दीपिका ने किया विन डीजल को KISS, रणवीर का क्या होगा रिएक्शन!

Updated 09 September, 2016 01:59:50 PM

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में एंट्री हो गई है। जल्द ही उनकी फिल्म भी रिलीज हो जाएगी। लेकिन इसके साथ ही अपने पति विन डीजल को हिंदी में प्यार का पाठ पढ़ा रही हैं।

नई दिल्ली: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में एंट्री हो गई है। जल्द ही उनकी फिल्म भी रिलीज हो जाएगी। लेकिन इसके साथ ही अपने पति विन डीजल को हिंदी में प्यार का पाठ पढ़ा रही हैं। अभिनेता विन डीजल ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दीपिका अपने को-एक्टर विन डीजल को हिंदी बोलना सीखा रही हैं।

दरअसल, फेसबुक लाइव के दौरान विन डीजल दीपिका से अंग्रेजी के बजाय हिंदी में बोलने के लिए कहते हैं। जिसके बाद दीपिका हिंदी में कहती हैं, ‘नमस्ते…मैं आप सभी को बहुत प्यार करता हूं।’ दीपिका हिंदी में जो बोलती हैं विन डीजल उसे दोहराते हैं. वीडियो बेहद ही दिलचस्प है जिसमें विन और दीपिका अपनी आने वाली फिल्म ट्रिपल एक्स के बारे में फैंस को बता रहे हैं।

4 मिनट 15 सेकेंड के इस वीडियो में दीपिका एक जगह विन डीजल को गाल पर Kiss भी करती हैं। अब ये देख कर रणवीर सिंह का क्या रिएक्शन होगा। यह देखना होगा। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण विन डीजल के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स में काम कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल 20 जनवरी को रिलीज होगी।

:

deepika padukonevin dieselkiss

loading...