main page

pics: 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई रजनीकांत की 'कबाली', इस तरह दिखा फैन्स में क्रेज

Updated 23 July, 2016 11:20:37 AM

रजनीकांत स्टारर 'कबाली' शुक्रवार को दुनियाभर की 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो गई हैं।

मुंबई: रजनीकांत स्टारर 'कबाली' शुक्रवार को दुनियाभर की 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो गई हैं। चेन्नई के एक थिएटर ने सुबह 4 बजे का शो रखा। इस फिल्म कोे देखने के लिए रजनीकांत के फैन्स ने कई दिन पहले एडवांस में बुकिंग होने के बावजूद टिकट की उम्मीद में लोग आधी रात से ही कतार में लगे दिखे। रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर लोग बहुत ही पागल है। अाज हम अापको कुछ एेसी तस्वीरें दिखाने जा रहे है। जिससे ये बात साबित हो रही है। 

बता दें कि शुरुआती शोज हाउसफुल होने के कारण लोगों ने जमकर ब्लैक में टिकट खरीदे। एक शख्स ने 14 हजार रुपए में टिकट लिया। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रजनीकांत की फिल्म कबाली का क्रेज दिखा। पेरिस के रेक्स सिनेमा के बाहर किसी फेस्टिवल जैसा माहौल नजर आया। कई थिएटर के बाहर तो आतिशबाजी करते लोग भी देखे गए।

:

4000 screensKabaliRajinikanthCraze

loading...