main page

M.S.Dhoni-The untold Story फिल्म का पहला गाना 'बेसब्रियां' रिलीज

Updated 24 August, 2016 12:16:33 PM

इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'M.S.Dhoni-The untold Story' का पहला गाना रिलीज हो गया हैंं।

मुंबई: इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'M.S.Dhoni-The untold Story' का पहला गाना रिलीज हो गया हैंं। गाने में धोनी के क्रिकेटर बनने के पीछे की कड़ी मेहनत को दिखाया गया हैं कि कैसे वह एग्जाम देने अपने फ्रेंड्स की बाइक पर बैठकर रेलवे स्टेशन जाते थे। वहां से ट्रेन पकड़ कर अपने कोचिंग सेंटर पहुंचते थे, आैर पूरा दिन वहां प्रेक्टिस करने के बाद अपने घर आते थे।

आपको बता दें कि इस फिल्म को नीरज पांडे ने डायरैक्ट किया हैं। अमाल मलिक ने गाने को कंपोज किया और अरमान मलिक ने गाया है। सुशांत सिंह राजपूत आैर कियारा आडवाणी एम.एस धोनी आैर उनकी पत्नी का किरदार निभाते नजर आ रहे है। फिल्म में भूमिका चावला, अनुपम खेर का भी अहम रोल हैं। सुशांत सिंह ने 23 अगस्त को ट्विटर पर इस गाने की एक तस्वीर पोस्ट की है।

 
:

M S DhoniBesbrianSushant Singh RajputKiara Advani

loading...