main page

pix: हूबहू मिलती है निमरत कौर की बहन से शक्ल, बहन की शादी में दिखी कुछ ऐसे

Updated 11 February, 2016 01:18:34 PM

बुधवार को दिल्ली में एक्ट्रेस निमरत कौर की छोटी बहन रुबीना की शादी खूब चर्चा में रही। यह शादी दिल्ली के क्लाउड 9 होटल में हुई।

नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली में एक्ट्रेस निमरत कौर की छोटी बहन रुबीना की शादी खूब चर्चा में रही। यह शादी दिल्ली के क्लाउड 9 होटल में हुई। इसमें निमरत की बहन रुबीना जोकि पेशे से बेंगलुरु में साइकोलॉजिस्ट है, उनकी शादी विनीत मलहोत्रा (फोटोग्राफर) से हुई। 

आपको बता दें कि दोनों बहनें दिखने में एक जैसी लगती है।  निमरत के लिए उनकी बहन आज भी नन्हीं गुड़िया हैं। पूरी शादी की रस्मों में वे काफी एक्साइटेड दिखने के साथ सबसे आगे दिखीं। रुबीना और निमरत की फैमिली मूल रूप से राजस्थान की है। निमरत के पिता भूपिंदर सिंह इंडियन आर्मी में थे जो सेना में शहीद हुए थे।

निमरत के पिता को बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। निमरत  हालिया रिलीज़ फिल्म 'एयरलिफ्ट' की वजह से खूब चर्चाओं में है। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की वाइफ का रोल किया तथा खूब सराहनाएं लूटी।

:

nimrat kauryounger sistersweddingdelhiairlift

loading...