main page

48 घंटों में 3 करोड़ बार देखा गया सलमान खान की 'रेस 3' का ट्रेलर

Updated 19 May, 2018 04:43:50 PM

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ''रेस 3'' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। ''रेस 3'' का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर को 48 घंटों में 3.14 करोड़ से अधिक बार देखा गया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। 'रेस 3' का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर को 48 घंटों में 3.14 करोड़ से अधिक बार देखा गया। फिल्म के ट्रेलर को केवल इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में हैरतअंगेज कर देने वालेे स्टंट दिखाए गए है जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए। 

 

 

बता दें कि फिल्म एक विश्वासघात की कहानी बयान करती है। फिल्म में सलमान के साथ जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।

:

salman khanrace 3trailerview30 million

loading...