बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने ग्रैजुएशन पूरी कर ली है। इसी खुशी में शाहरुख के बेटे ने पार्टी रखी थी।
27 May, 2016 12:44 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने ग्रैजुएशन पूरी कर ली है। इसी खुशी में शाहरुख के बेटे ने पार्टी रखी थी। इस दौरान आर्यन को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो इस लड़की को उनकी गर्लफ्रेंड भी बताया जा रहा है।
बता दें कि नव्या और आर्यन की पार्टियां अलग-अलग जगह हुईं। दोनों स्टार किड्स लंदन के सेवन ऑक्स स्कूल में साथ में पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार को करन जौहर ने अपने 44 वें बर्थडे की पार्टी लंदन में दी थी, जिसमें आर्यन पिता शाहरुख खान के साथ नजर आए थे और नव्या मां श्वेता के साथ वहां पहुंची थीं।