main page

क्या फायदा आपका सलमान खान के बड़े फैन होने का अगर आपको उनके ये Top 10 राज ही नहीं पता?

Updated 24 October, 2016 04:14:22 PM

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को दुनिया चाहे इन्हें किसी भी नाम से बुलाए लेकिन सलमान की शख्सियत का हर कोई ...

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को दुनिया चाहे इन्हें किसी भी नाम से बुलाए लेकिन सलमान की शख्सियत का हर कोई दिवाना है। हम आज आपको सलमान खान की हर अनकही पहलूओं से वाकिफ करवाएंगे जिसमें इस सुपरस्टार का रिजेक्शन भी है एक्शन भी है, थ्रिलर ड्रामा और ना जाने क्या क्या है

आज हम आपको तस्वीरों के जरिए सलमान की अनकही-अनसुनी कहानियां बताएंगे।



1- बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान का असली नाम अबदुल राशिद सलीम सलमान खान है।



2- सलमान खान अपने पिता सलीम खान की तरह ही एक लेखक बनना चाहते थे।


3- बीवी हो तो ऐसी फिल्म में सलमान की आवाज की जगह किसी दूसरे आर्टिस्ट की आवाज ली गई थी।

4- आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मैंने प्यार किया के रिलीज के अगले 6 महीने तक सलमान को कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई।

5- सलमान का स्क्रीन डेब्यू एक एड से हुआ था।

6- सलमान पेंटिंग करने के बेहद शौकीन हैं और महज चंद मिनटों में खूबसूरत पेंटिंग बना देते हैं। आपको हैरानी होगी यह जानकर कि सलमान ने अपनी फिल्म जय हो का पोस्टर खुद ही पेंट किया था।

7- सलमान को B-ग्रेड की फिल्में बनाने वाले एक डायरेक्टर ने गेट आउट कह दिया था।

8- सलमान संजय दत्त, आमिर खान जैसे कलाकारों के बेहद करीबी दोस्त हैं लेकिन संघर्ष के दिनों में सलमान को इन बड़े एक्टर्स से जलन होती थी।

9- सलमान को तैराकी का भी बहुत शौक है। स्कूल के दिनों में सलमान खान नेशनल लेवल स्वीमिंग कंप्टीशन के प्रतियोगी के रूप में जाने जाते थे।

10- सलमान खान के हाथों में ब्रेसलेट को तो आपने कई बार देखा होगा। आपको बताते हैं सलमान के इस ब्रेसलेट का राज। दरअसल ऐसा ही ब्रेसलेट सलमान के पिता सलीम खान के हाथ में भी है और सलमान को भी ये ब्रेसलेट उनके पापा ने ही दिया था।सलमान इसे अपने लिए बेहद लकी मानते हैं।

:

salman khansecretaamir khansanjay dutt

loading...