एक्ट्रैस युविका चौधरी का जन्म 2 अगस्त, 1983 को उत्तर प्रदेश में हुआ था।
02 Aug, 2016 01:08 PMमुंबई: एक्ट्रैस युविका चौधरी का जन्म 2 अगस्त, 1983 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग के साथ ही फिल्मों और रियलिटी शोज में काम किया है। युविका ने 2004 में जी सिने स्टार की खोज में भाग लिया था।
आपको बता दें कि इसके बाद युविका टी.वी. शो 'अस्तिव: एक प्रेम कहानी' में नजर आई। उन्होंने 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'समर 2007', 'तो बात पक्की', 'नॉटी @ 40' जैसी फिल्मों में दिखी।