main page

दिसंबर में शादी कर लेंगी आशका गोराडिया

Updated 21 February, 2017 12:29:03 PM

‘नागिन 2’ की एक्ट्रैस आशका गोराडिया ने पिछले साल अपने अमेरिकी

नई दिल्ली: ‘नागिन 2’ की एक्ट्रैस आशका गोराडिया ने पिछले साल अपने अमेरिकी ब्वायफ्रैंड ब्रेंट ग्लोब के साथ क्रिसमस इव पर शगाई की थी। दोनों एक साथ अपनी जिंदगी बिताने में बेहद उत्सुक हैं। दिसंबर के महीने में एक दूसरे के साथ शादी कर लेंगे।

आशका ने कहा, ”हमारे देश की सर्दियां सुंदर होती हैं और हम अपने देश में शादी करना चाहते हैं। ब्रेंट के परिवार वाले शादी के मौके पर अमेरिका से यहां आने वाले हैं। दिसंबर का महीना हमारे लिए विशेष है इस महीने में ही हमनें एक दूसरे के साथ इंगेजमेंट की थी, और हमने अपनी शादी के लिए भी इसी महीने को चुना है।”

आशका गोराडिया टिवी रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इन दिनों आशका एकता कपूर के मशहूर सीरियल नागिन 2 में अहम भूमिका निभाती हैं।
 

:

aashka goradiaTV CoupleNAAGIN 2

loading...