main page

हिट फिल्म देने वाली ये एक्ट्रैस हो गई थी गायब, अब संभाल रही है इतने करोड़ की कंपनी

Updated 23 March, 2017 03:05:45 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस ट्यूलिप जोशी इतनी हिट फिल्में देने का बावजूद इंडस्ट्री में नहीं टिक पाई।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस ट्यूलिप जोशी इतनी हिट फिल्में देने का बावजूद इंडस्ट्री में नहीं टिक पाई। ‌ट्यूलिप फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से फेमस हुई थीं। इससे पहले ट्यूलिप कन्नड़, मलयालम, तेलगु फिल्मों में काम किया करती थीं। फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में अच्छा काम करने के बावजूद ट्यूलिप आज गुमशुदा तो हैं लेकिन बुरे हाल नहीं है। कुछ समय बाद उन्होंने फिल्म 'मातृभूमि' में काम लिया। अच्छी अदाकारी के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्‍शन नहीं कर पाई।

इसके बाद उन्होंने तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। लेकिन कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई। 37 साल की हो चुकीं इस एक्ट्रैस के पिता गुजराती और मां अरमेनियम हैं। साल 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था, लेकिन विनर्स में अपनी जगह नहीं बना पाईं थीं।

बता दें कि फिल्मों में काम करने के दौरान ही ट्यूलिप को कैप्टन विनोद नायर से प्यार हो गया। ट्यूलिप ने विनोद नायर से कब शादी की, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आज दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। अब ट्यूलिप विनोद की 600 करोड़ की कंपनी संभाल रही हैं। वो इस कंपनी की डायरैक्टर हैं। 

:

tulip joshibusinessMere Yaar Ki Shaadi Hai

loading...