main page

फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधूना की फाइनेंस मैनेजर का मर्डर, बॉडी के किए 3 टुकड़े

Updated 07 May, 2018 01:46:53 PM

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधूना अख्तर की फाइनेंस मैनेजर  कीर्ति व्यास नाम की लड़की के मर्डर होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है  कि कीर्ति कई दिनों से लापता थीं जिसके चलते फरहान ने सोशल साइट पर लोगों से कीर्ति के बारे में सूचना देने की अपील की थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अब ये जानकारी दी है कि कीर्ति व्यास की हत्या हुई है। वहीं क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी कीर्ति के साथ सैलून में काम करने वाले कर्मचारी ही हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधूना अख्तर की फाइनेंस मैनेजर  कीर्ति व्यास नाम की लड़की के मर्डर होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है  कि कीर्ति कई दिनों से लापता थीं जिसके चलते फरहान ने सोशल साइट पर लोगों से कीर्ति के बारे में सूचना देने की अपील की थी।

Bollywood Tadka

इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अब ये जानकारी दी है कि कीर्ति व्यास की हत्या हुई है। वहीं क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी कीर्ति के साथ सैलून में काम करने वाले कर्मचारी ही हैं।

Bollywood Tadka

पुलिस के मुताबिक उनमें से एक आरोपी को कीर्ति ने खराब काम करने के चलते नोटिस दिया था जिससे नाराज होकर इस शख्स ने दो और लोगों के साथ मिलकर कीर्ति की हत्या कर दी। पुलिस को इस बात की पुष्टि तब हुई जब जांच के दौरान आरोपियों की कार से मिले खून के धब्बे कीर्ति के परिवार वालों के खून के साथ मैच हुए। खबरों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम सिद्धेश ताम्हणकर और खुशी साजवानी है।

Bollywood Tadka

आरोपी सिद्धेश ताम्हणकर बी ब्लंट सैलून में अकाउंट एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था और खुशी एकैडमी मैनेजर की पोस्ट पर थी। पुलिस के मुताबिक, सिद्धेश और खुशी रिलेशनशि‍प में हैं। कीर्ति के लापता होने से पहले यानि 16 फरवरी को दोनों आरोपी कार लेकर पहले से ही कीर्ति के घर के बाहर खड़े थे उन्होंने कीर्ति से कहा कि वह भी ऑफिस जा रहे हैं और उसे ड्रॉप कर देंगे।

Bollywood Tadka

जानकारी के मुुताबिक जब कीर्ति के लापता होने की जांच शुरू हुई तो आरोपियों ने कहा कि उन्होंने कीर्ति को ग्रांट रोड स्टेशन पर ही ड्रोप कर दिया था, लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि कीर्ति वहां पहुंची ही नहीं। इसके बाद आरोपियों पर शक हुआ।

Bollywood Tadka

इसके बाद आरोपियों के खि‍लाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों ने कीर्ति का मर्डर कर उसकी लाश के तीन टुकड़े कर दिए और लाश को कहीं ठिकाने लगा दिया है। फिल्हाल पुलिस कीर्ति के शव की तलाश में जुटी है।


 

:

adhuna AkhtarFarhan Akhtaremployeekirti vyaasmurder

loading...