main page

आदित्य पंचोली का बयान- आरोपों में घिरी कंगना अब खाएंगी जेल की हवा

Updated 17 September, 2017 05:45:07 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रणावत इन दिनों अपने बेबॉक इंटरव्यू के कारण वह काफी सुर्खियों में हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रणावत इन दिनों अपने बेबॉक इंटरव्यू के कारण वह काफी सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले टीवी शो को दिए इंटरव्यू के बाद कंगना लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कंगना ने अपने इंटरव्यू में ऋतिक और अपने रिश्ते के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने कई लोगों के बारे में राज खोले। इतना ही नहीं कंगना ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड आदित्य पंचोली को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कैसे आदित्य उन्हें अक्सर परेशान किया करते थे। जिसके बाद सोशल साइट पर एक बार फिर ये विवाद गरमा गया। 

खबरों की मानें तो हाल ही में कंगना के बाद अब आदित्य ने भी एक और बयान दिया है। आदित्य ने कहा कि कंगना ने उनके बारे में जो भी कहा है अगर वो उसे साबित नहीं कर पाती हैं तो उन्हें जल्द ही जेल जाना पड़ेगा। कहा जा रहा है कि इससे पहले भी कंगना के बयान पर आदित्य ने कंगना को पागल बताया था। आदित्य ने कहा कि कंगना के आरोपो के खिलाफ वो केस दर्ज करवाएंगे। इसके अलावा उन्होंने जमीर खान और श्रेया श्रीवास्तव नाम के दो वकीलों से भी बात कर ली है। आदित्य ने कहा कि वो और उनकी पत्नी जल्द ही कंगना के खिलाफ एक क्रिमिनल केस दर्ज करवा रहे है। अगर कंगना अपने आरोप साबित नहीं कर पाती हैं तो उन्हें जेल जाना होगा वरना वो खुद जेल जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक कंगना को लीगल नोटिस मिल जाएगा।  

:

Aditya Pancholikangana ranautcase

loading...