main page

ऐश्वर्या ने की पिता की अस्थियां विसर्जित

Updated 05 August, 2017 02:55:58 PM

एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने की रस्म के लिए संगम पहुंचीं। ऐश्वर्या राय की मां वृंदा, पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या भी उनके साथ थे।

मुंबई: एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने की रस्म के लिए संगम पहुंचीं। ऐश्वर्या राय की मां वृंदा, पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या भी उनके साथ थे। ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णा राय का नि‍धन मार्च में मुंबई में हुआ था।

 

Bollywood Tadka

सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या और अभि‍षेक ने बोट क्लब से नाव के जरिए संगम में करीब 1 घंटे तक पूजा अर्चना की और पिता की अस्‍थियों को विसर्जित कर उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। बच्चन परिवार के इस कार्यक्रम को काफी गुप्त रखा गया था और अस्थियों को प्रवाहित कर वे सीधे वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Bollywood Tadka

ऐश्वर्या राय अपने पिता के बेहद करीब थीं। ऐश्वर्या और उनके पिता को अकसर कई बॉलीवुड इवेंन्ट्स पर भी साथ देखा जाता रहा है। बहू ऐश्वर्या के पिता के निधन पर अमिताभ बच्चन ने भी अपने समधि की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था- मौत एक अंत है और शब्द इसे बयां नहीं कर सकते।
 

:

Aishwarya raibones immersedabhishek bachchan

loading...